{"_id":"58e9105e4f1c1bbf7a5b48ab","slug":"golden-jubilee-celebrations-of-the-garhwal-rifles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल राइफल्स: गोल्डन जुबली समारोह में रणबांकुरों को किया याद, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल राइफल्स: गोल्डन जुबली समारोह में रणबांकुरों को किया याद, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बढ़े चलो गढ़वालियों बढ़े चलो, सिंह की दहाड़ पर, जुल्म के पहाड़ पर, दुश्मनों के सीने पर चढ़े चलो... कुछ इसी जोश के साथ शनिवार को गढ़वाल राइफल्स का गोल्डन जुबली समारोह शुरू हुआ। इस दौरान समारोह में मौजूद अधिकारी और जवान ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड अफसर व जवान भी जोश से भर गए।
2 of 8
गढ़ी कैंट स्थित 11 गढ़वाल राइफल्स के परिसर में सबसे पहले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व अफसरों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ रेजीमेंट एवं उप थल सेनाध्यक्ष जन. शरथ चंद्र ने जवानों की हौसलाफजाई की।
3 of 8
इसके बाद समारोह में दरबार (सैनिक सम्मेलन) आयोजित हुआ। सम्मेलन में उप थल सेनाध्यक्ष जन. शरथ चंद्र ने अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स का रुतबा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
इस साल तीन पलटन को जीओसी इन सी कमेंडेशन मिला है। इससे पता चलता है कि हमारी पलटन कितना बेहतर काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लैंसडौन में भैरोंगढ़ी वाटर सप्लाई योजना के लिए सेना ने 23 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे पानी की किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन
5 of 8
सूबेदार माणिकचंद पंवार, सुबेदार जयपाल सिंह, हवलदार राजेश कुमार, सीक्यूएमएच जगमोहन सिंह रावत, राइफलमैन दीपेंद्र सिंह राणा और राइफलमैन हाउस कीपर नीमा टुंडुक बूटिया को सम्मानित किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।