{"_id":"589c92934f1c1bc15537af82","slug":"dimple-yadav-not-given-place-to-father-in-law-shivpal-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहू डिंपल ने भी 'ससुर जी' को नहीं दी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू डिंपल ने भी 'ससुर जी' को नहीं दी जगह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में जनसभा के दौरान मंच पर बोलती डिंपल यादव
सपा में परिवार की अंतर्कलह थमने की बात भले ही कही जा रही है, लेकिन सपा के कार्यक्रमों से शिवपाल सिंह यादव की फोटो छोड़िए, नाम तक का जिक्र नहीं है।
बड़ी बहू के बदले तेवर
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
डिंपल अपने शांत स्वभाव व शालीनता के लिए जानी जाती हैं। इसी चलते माना जा रहा था कि यह बहू परिवार में आई दरारा भरने का काम करेंगी।
लेकिन अब सपा परिवार की बड़ी बहू के तेवर देखकर यह कतई नहीं लगता कि ऐसी कोई कोशिश होना बाकी रह गया है। शिवपाल और अखिलेश के बीच जारी मनमुटाव के चलते चुनाव प्रचार में लगी डिंपल ने भी छोटे ससुर को साइड लाइन कर दिया है। यही नहीं, डिंपल ने अपने संबोधन में 'अखिलेश- पार्टी-मुलायम-भाजपा-बसपा' का तो जिक्र किया लेकिन इस बीच उनकी जुबान पर एक बार भी ससुर शिवपाल का नाम नहीं आया।

शिवपाल को छोड़कर तमाम दिग्गज नेताओं के लगे थे फोटो
शिवपाल ने भगवान श्री कृष्ण से आर्शीवाद लेकर चुनाव अभियान का शंखनाद किया
डिंपल यादव की अभी तक हुई जनसभाओं में कहीं भी शिवपाल की न तो कोई तस्वीर और न ही पोस्टर देखने को मिला है। इस बात को लेकर शिवपाल समर्थक बेहद चितिंत नजर आ रहे हैं। गुरुवार को कानपुर देहात के झींझक में सपा की जनसभा में भी यह नजारा देखने को मिला। जनसभा मंच पर पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं के फोटो लगाए गए थे, लेकिन शिवपाल यादव की फोटो गायब थी। इस पर लोगों में चर्चा रही। कहा कि अभी पार्टी कलह थमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा में हुई दो फाड़ का नजारा कार्यक्रम में मंच पर
कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ बैठे शिवपाल यादव
मंच पर चढ़ने के लिए हुई धक्का मुक्की
सपा में हुई दो फाड़ का नजारा कार्यक्रम में मंच पर दिखा। अनुशासन का पाठ भूलकर सपा के दो खेमें मंच पर चढ़ने का प्रयास करते दिखे। डिंपल यादव के पास तक पहुंचने के चक्कर में सपाइयों व पुलिस के बीच मंच के पास धक्कामुक्की हो गई। पुलिस बलों ने सपाइयों को शांत किया। वहीं, स्टार प्रचारकों को देखने के चक्कर में लोग बैरीकडिंग से भिड़कर गिर गए।