भीषण गर्मी के बावजूद मोहाली के पीसीए ग्राउंड पर खेले गए आईपीएल मैचों में दर्शकों का उत्साह चरम पर था। किंग्स इलेवन पंजाब और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीमों के बीच मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
2 of 7
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
रविवार का दिन का तापमान 40 डिग्री के पास रहा। भीषण गर्मी के बावजूद क्रिकेट प्रशंसक स्टेडियम में भारी संख्या में पहुंचे। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा। पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह पूरे चरम पर रहा।
3 of 7
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
घरेलू पंजाब टीम के सितारों को देखने के लिए दर्शकों पहुंचे ही वहीं धोनी को देखने का भी क्रेज अधिक संख्या में क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम तक ले पहुंचा। आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी तो पूरा स्टेडियम धोनी, धोनी से गूंज उठा। लोग उनकी आतिशी बल्लेबाजी और हैलीकॉप्टर शॉट को देखना चाहते थे, लेकिन धोनी के एक रन पर आउट होते ही दर्शकों में निराशा छा गई।
4 of 7
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ी केविन पीटरसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, तिशारा परेरा, डेविड मिलर, शार्ल मार्श की एक झलक अपने कैमरों में कैद करने के लिए प्रशंसकों में होड़ सी मची रही।
5 of 7
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
मैच के दौरान पंजाबी गीतों ने दर्शकों का खूब संमा बांधा। मैच के दौरान हर ब्रेक पर बजाए जाने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गीतों पर दर्शक जमकर नाचे और भंगड़ा डालते हुए दिखाई दिए। वहीं हर विकेट और चौके छक्के लगते ही चीयर लीडर्स भी नाचतीं नजर आई।