छत्तीसगढ़ की मौजूदा भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार को अपना आखिरी बजट पेश कर दिया। कई दिनों से चल रही बजट को लेकर उथल-पुथल कम हुई तो होली का खुमार चढ़ गया। बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली मिलन समारोह में पहुंच गए। वहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को गुलाल लगाया तो विधायकों ने फाग गाकर जमकर डांस किया।
बजट के बाद मंत्रियों पर होली का खुमार: मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को लगाया गुलाल, विधायकों ने गाया फाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत विधानसभा परिसर में विधायक क्लब व संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित ‘होली मिलन समारोह‘ में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन