छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर परिजनों ने मोर्चा खोल दिया है। बच्चों के अभिभावक बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले परिजन अपने बच्चों को स्कूल से घर ले गए थे। उन्होंने व्यवस्था सुधरने के बाद भेजने की बात कही थी, लेकिन कोई बदलाव नहीं होता देख अब सड़क पर उतर आए हैं। अभिभावकों का कहना है कि यह उनके बच्चों के भविष्य के लिए है।
बच्चों के लिए सड़क पर परिजन: एकलव्य स्कूल में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:43 PM IST
सार
परिजन ने कहा था कि उनके बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। यहां पर अव्यवस्था का आलम है। बच्चों को कोई सुविधा भी नहीं मिल रही। इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप लगाया कि स्कूल में अराजक तत्वों का प्रवेश हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन