फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambikapur: रात के अंधेरे में वृद्धा को कुल्हाड़ी से काट दिया, हत्या से पहले गांव की बिजली सप्लाई कर दी थी बंद

Wed, 14 Dec 2022 06:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Dec 2022 06:34 PM IST
सार

पकडा गया आरोपी टीमन उर्फ सीमा आदतन बदमाश बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पहले उसने ट्रांसफार्मर के पास जाकर गीली लकड़ी को तार पर फेंक दिया। जिससे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। बिजली गुल होने के बाद उसने रजमनिया की अंधेरे में जाकर हत्या कर दी और भाग निकला। 

विज्ञापन
neighbor kills old woman on suspicion of witchcraft in ambikapur
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्याकर दी गई। हत्या से पहले आरोपी ने गांव की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी थी। महिला अपने घर के बाहर ही सो रही थी। महिला की हत्या की जानकारी परिजनों को अगले दिन मंगलवार सुबह लगी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
neighbor kills old woman on suspicion of witchcraft in ambikapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चिरंगा खालपारा निवासी रजमनिया पैकरा (60) सोमवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। वहीं कुछ दूरी पर उसका पति रामयाय पैकरा भी सो रहा था। अगले दिन मंगलवार सुबह काफी देर होने के बाद भी जब रजमनिया नहीं उठी तो उसका बेटा जगाने के लिए पहुंचा। उसने जैसे ही कंबल हटाया, देखा तो रजमनिया का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। 
neighbor kills old woman on suspicion of witchcraft in ambikapur
पुलिस थाना बतौली, सरगुला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला की हत्या का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस एएसपी विवेक शुक्ला, सीतापुर एसडीओपी धुव्रेश जायसवाल, एफएसएल प्रभारी कुलदीप कुजुर के साथ पुलिस टीम पहुंच गई। डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
neighbor kills old woman on suspicion of witchcraft in ambikapur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
पुलिस को पता चला कि रजमनिया का गांव के ही एक युवक टीमन उर्फ सीमा (25) से विवाद हुआ था। टीमन ने रजमनिया पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया था। इस पर पुलिस ने टीमन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि रात करीब 11 बजे वह कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और वार कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
neighbor kills old woman on suspicion of witchcraft in ambikapur
आरोपी ने हत्या से पहले ट्रांसफार्मर की फ्यूज उड़ा दिया था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तार फेंककर ट्रांसफार्मर से फ्यूज जलाया
पकडा गया आरोपी टीमन उर्फ सीमा आदतन बदमाश बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पहले उसने ट्रांसफार्मर के पास जाकर गीली लकड़ी को तार पर फेंक दिया। जिससे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। बिजली गुल होने के बाद उसने रजमनिया की अंधेरे में जाकर हत्या कर दी और भाग निकला। बिजली गुल करने में प्रयुक्त गीली लकड़ी के साथ टांगी को भी पुलिस ने जब्त किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed