फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two cases of theft from a mobile shop and a garage solved; one accused arrested.

CG: बीजापुर में दो चोरी का खुलासा, 9 मोबाइल और बाइक समेत 5 लाख का माल बरामद; लाखों का मशरूका मिला

Wed, 02 Sep 2026 09:34 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 09:34 PM IST
सार

बीजापुर पुलिस और साइबर सेल ने मोबाइल दुकान व गैरेज में हुई चोरी के दो मामलों का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन और बजाज पल्सर बाइक समेत करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ।

विज्ञापन
Two cases of theft from a mobile shop and a garage solved; one accused arrested.
गिरफ्तार सामग्री व आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मोबाइल दुकान और मोटर गैरेज में हुई चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल समेत करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीणा एवं अमन कुमार के मार्गदर्शन, एसडीओपी अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन

पहले मामले में राउतपारा निवासी रोशन गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 और 27 अगस्त की दरम्यानी रात उनकी मोबाइल जोन दुकान से अज्ञात व्यक्ति 9 मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना बीजापुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छत्तीसगढ़ का जनभागीदारी जल संरक्षण मॉडल राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत, देश में प्रथम

वहीं दूसरे मामले में बिलासपुर निवासी एवं आवापल्ली निवासी महेन्द्र कुमार निर्मलकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BV5485 बीजापुर स्थित काल भैरव आकांक्षा ऑटोमोबाइल गैरेज में खड़ी की थी। वहां से 5 नवंबर 2025 को मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने दोनों चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी लखन समतुल (23), निवासी ग्राम कोटेर डोंगरीपारा, थाना बीजापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल समेत करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed