फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कार्पियो चालक का उत्पात: तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर कुत्ते को मार डाला, फिर खुद की गाड़ी में लगा दी आग

Mon, 23 Jan 2023 02:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Jan 2023 02:27 PM IST
सार

थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है। ग्रामीणों की ओर से भी शिकायत मिली है। वहीं एक शिकायत जिनके वाहन और मकान का नुकसान हुआ है, उनकी ओर से भी आई है। सभी को लेकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
scorpio driver sets his car on fire after vandalizing vehicles in korba
स्कार्पियो की टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार रात एक स्कार्पियो चालक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने तेज रफ्तार स्कार्पियो से एक कार सहित दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर एक मकान में स्कॉर्पियो घुसा दी। जिसके चलते मकान की दीवार गिर गई। इसके बाद एक कुत्ते को भी मार डाला और फिर खुद ही अपनी गाड़ी में आग लगा दी। इसके चलते उसकी गाड़ी जलकर खाक हो गई। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। 



scorpio driver sets his car on fire after vandalizing vehicles in korba
स्कार्पियो की टक्कर से टूटकर गिरी मकान की दीवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चचेरे भाई से विवाद के बाद निकाला गुस्सा
जानकारी के मुताबिक, ग्राम खम्हरिया निवासी सुनील केंवट का गांव में ही रहने वाले उसके चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार से पुराना विवाद है। इसे लेकर रविवार रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों में जमकर गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि इससे सुनील केंवट भड़क गया। वह अपनी स्कार्पियो ले आया और गुस्से में तेज रफ्तार से चलाते हुए एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। 

scorpio driver sets his car on fire after vandalizing vehicles in korba
आरोपी ने खुद की गाड़ी में लगाई आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पेट्रोल डालकर खुद की गाड़ी में लगाई आग
इसके चलते दो बाइक और वीरेंद्र की कार बुरी तरह से टूट गई। इसके बाद भी सुनील शांत नहीं हुआ और स्कार्पियो लेकर एक मकान में घुस गया। स्कॉर्पियो की टक्कर से मकान की दीवार टूटकर गिर गई। इस तेज रफ्तार में गाड़ी के नीचे एक कुत्ता भी आ गया और उसकी मौत हो गई। फिर सुनील रुका और गुस्से में अपनी ही गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके चलते उसकी स्कार्पियो खाक हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
scorpio driver sets his car on fire after vandalizing vehicles in korba
कुछ कच्ची दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैँ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी का उत्पात देख डरे ग्रामीण
आरोपी सुनील के इस उत्पात को देख ग्रामीण डर गए और कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सभी लोग खिड़की और दरवाजे से सारा हंगामा देखते रहे। दोनों भाई एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। अगले दिन सोमवार सुबह ग्रामीण थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। वहीं दोनों भाइयों ने भी एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed