छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने डैम में कूदकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले युवक ने अपने पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल किया और मां को आई लव यू बोला। इसके बाद जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से तीन दिन के बाद शव को बरामद किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में असफलता के चलते युवक काफी निराशा और परेशान रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मां को लव यू कहकर दे दी जान: डैम में कूदा युवक, तीन दिन बाद मिला शव; प्रतियोगी परीक्षा में असफलता से था निराश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:09 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि देवेंद्र ने मरने से पहले पांच पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे बाइक की डिक्की से बरामद किया गया है। देवेंद्र ने चाबी अपनी जेब में रख ली थी और परिजनों से बाइक ले जाने को कहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसका कहना है कि अभी पूरी तरह से कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन