फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से खिलवाड़: शराब के नशे में युवक ने नहर में लगाई छलांग, सांप पकड़कर कभी उसे गले में डालता, कभी दबाता मुंह

Wed, 08 Feb 2023 02:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Feb 2023 02:43 PM IST
सार

स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि सांप करीब पांच फीट का था। इसे छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा में धामन के नाम से जाना जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन युवक जिस तरह से उससे खिलवाड़ कर रहा था, ऐसे में दोनों की जान को खतरा था। 

विज्ञापन
drunk man kept playing with snake in korba, snake video viral
नशे में धुत युवक सांप से खिलवाड़ करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नशे में धुत युवक अपनी जान से घंटों खिलवाड़ करता रहा। नहर में सांप को बहता देख युवक पहले तो उसमें कूद गया। फिर सांप पकड़कर बाहर निकला। वह कभी सांप को गले में डालता, तो कभी उसका मुंह पकड़कर दबाता। यह देखकर वहां से निकल रहे लोगों ने वीडियो बना लिया। सूचना मिली तो स्नैक कैचर टीम भी पहुंच गई। बड़ी मशक्कत से युवक से सांप को छुड़ाया और नहर में डाला। 



Trending Videos
drunk man kept playing with snake in korba, snake video viral
नशे में गिरा तो सांप का मुंह दबाने लगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोग समझे युवक नहाने के लिए गया 
दरअसल, यह सारा किस्सा सोनालिया फाटक के पास बुधवार दोपहर का है। यहां नहर में करीब पांच फीट लंबा एक सांप बह रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक ने नहर में छलांग लगा दी। आसपास के निकल रहे लोगों को पहले तो लगा कि युवक नहाने के लिए नहर में गया होगा, लेकिन वह काफी देर तक सांप को पकड़ने की कोशिश करता रहा। इस पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ वहां पर एकत्र हो गई। 

drunk man kept playing with snake in korba, snake video viral
सांप को पकड़कर नहर से बाहर निकला युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सांप पकड़कर नहर से बाहर निकला
थोड़ी ही देर में युवक ने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद सांप को लेकर खड़ा हो गया। युवक कभी सांप को गले में लटकता तो, कभी उसका सिर पकड़कर ऊपर उठाता। इस दौरान वह खुद भी नीचे गिर पड़ा। फिर भी उसने सांप को नहीं छोड़ा। उसका मुंह दबाए नशे में युवक घंटों खिलवाड़ करता रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक का वीडियो भी बना लिया। यह देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
drunk man kept playing with snake in korba, snake video viral
स्नेक कैचर टीम ने सांप को नहर में छोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्नेक कैचर टीम ने छीनकर पानी में छोड़ा
सूचना मिलने पर आरसीआरएस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव और उसके साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया कि वह सांप को छोड़ दे। उसके साथ खिलवाड़ न करे, लेकिन युवक मानने के लिए तैयार नहीं था। स्नेक कैचर टीम ने युवक से सांप को मांगा, लेकिन वह देने को भी नहीं तैयार हुआ। इस पर टीम ने मशक्कत कर युवक से सांप को छीन लिया और सुरक्षित नहर में छोड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed