फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार: गला घोंटकर फांसी पर लटकाया शव, फिर दीवार पर लिख दिया- मेरा पति निर्दोष है

Thu, 02 Feb 2023 02:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Feb 2023 02:03 PM IST
सार

जमुना की शादी करीब चार साल पहले सुमित श्रीवास से हुई थी। दोनों की दो साल और तीन साल की दो बेटियां भी हैं। सुमित भैरोताल चौक के पास सैलून संचालित करता है। पति ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान चला गया था। रात को सभी ने साथ में खाना खाया। अगले दिन आंगन में गमछी से जमुना का शव लटका हुआ था। 

विज्ञापन
chhattisgarh husband arrested for killing his wife in korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो दिन पहले संदिग्ध हालत में मिले महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। फिर खुदकुशी का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया था। पुलिस इस मामले को शुरू से ही संदेह की नजर से देख रही थी। पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। 



यह भी पढ़ें...Korba: दीवार पर लिखा था- मेरा पति निर्दोष है, मैं मर रही हूं और जमीन पर पड़ा था शव; परिजन बोले- फांसी लगाई

chhattisgarh husband arrested for killing his wife in korba
पुलिस पहुंची तो जमीन पर पड़ा था शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस पहुंची तो जमीन पर पड़ा था शव
जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा क्षेत्र के भैरोताल निवासी जमुना श्रीवास (25) का शव 31 जनवरी को उसके ही घर में पड़ा मिला था। दीवार पर लिखा हुआ था कि 'मेरा पति निर्दोष है, मैं मर रहीं हूं'। पुलिस पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा था। तब महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि जमुना ने फांसी लगाकर जान दी है। उसने आंगन में सुबह जमुना को गमछी से लटकते देखा तो जिंदा समझकर उसे नीचे उतारा। 

chhattisgarh husband arrested for killing his wife in korba
महिला की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुपट्टे से घोंटा था पत्नी का गला
पुलिस ने बताया कि शुरू से ही मामला संदेहास्पद लग रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था। इसकी जाकारी आसपास के लोगों को भी है। सोमवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई। इस पर पुलिस ने पति सुमित श्रीवास को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने दुपट्टे से जमुना का गला घोंटने की बात स्वीकार की है। पुलिस को बताया कि मारने के बाद उसने ही शव लटकाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhattisgarh husband arrested for killing his wife in korba
जमीन पर शव पड़ा था और ऊपर फंदा लटक रहा था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पत्नी विवाद करती थी, इसलिए मार दिया
आरोपी सुमित श्रीवास ने पुलिस को बताया कि जमुना उससे अक्सर विवाद करती थी। इसके चलते उसने हत्या कर दी। फिर लोगों को लगे कि खुदकुशी की है तो फांसी से लटकाने का नाटक किया। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या, साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed