फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO दो लड़कियों के बीच चले लात-घूंसे: कॉलेज परिसर में बाल पकड़कर खींचा, मारे थप्पड़, लड़कों ने किया बीच-बचाव

Mon, 30 Jan 2023 05:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Jan 2023 05:02 PM IST
सार

लड़कियों की मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसे कॉलेज के छात्रों ने ही वायरल किया है। आरोप है कि जिसने सबसे पहले इनका वीडियो बनाया लड़कियां उसे भी धमकी दे रही हैं। बीच-बचाव करने वाला लड़का उनका दोस्त बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
kick-punch between girl students in chhattisgarh balod college, video viral
मारपीट कर रहीं लड़कियों को छुड़ाने का प्रयास करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के बालोद में दो लड़कियों के बीच कॉलेज कैंपस में ही मारपीट हो गई। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और थप्पड़ मारा। लड़कियों को इस तरह से लड़ाई करते देख कॉलेज में पढ़ने वाले अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें अलग किया। हालांकि छात्राओं के बीच मारपीट का कारण सामने नहीं आ सका है। कॉलेज प्रबंधन भी इस संबंध में बात नहीं कर रहा। 



kick-punch between girl students in chhattisgarh balod college, video viral
लड़कियों ने एक-दूसरे को थप्पड़ और घूंसे मारे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, सारा विवाद शहर के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय का है। यहां पर पढ़ने वाली दोनों लड़कियों के बीच कॉलेज परिसर में ही जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की दूसरे के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए ला रही है। इस दौरान कुछ लड़के बीच-बचाव करते हैं तो दूसरी लड़की उसको थप्पड़ मारना शुरू कर देती है। 

kick-punch between girl students in chhattisgarh balod college, video viral
दोनों लड़कियों को छात्र पकड़कर प्राचार्य के पास ले गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लड़कों ने छुड़ाने की कोशिश की, फिर भी मारपीट करती रहीं
काफी देर तक दोनों के बीच मारपीट होती रहती है। लड़कों के छुड़ाने की कोशिश के बीच भी थप्पड़ और घूंसे लड़कियों के बीच चलते रहे। कॉलेज प्रबंधन को भी इसकी जानकारी लगी। इसके बाद टीचरों की ओर से भी उन्हें अलग करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों लड़कियां मारपीट पर उतारू थीं। बीच-बचाव करने वाले छात्र बीए फाइनल के बताए जा रहे हैं। हालांकि लड़कियां किसमें पढ़ती है, यह जानकारी नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kick-punch between girl students in chhattisgarh balod college, video viral
घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्राचार्य से दोनों लड़कियों ने माफी मांगी
घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जिले का अग्रणी कॉलेज है। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद दोनों लड़कियों को छात्र प्राचार्य के पास ले गए। वहां उन्होंने माफी मांग ली है। इनकी मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसे कॉलेज के छात्रों ने ही वायरल किया है। आरोप है  जिसने सबसे पहले इनका वीडियो बनाया लड़कियां उसे भी धमकी दे रही हैं। बीच-बचाव करने वाला लड़का उनका दोस्त बताया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed