फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्ग बस हादसे की तस्वीरें: चारों ओर भयावह मंजर... हर तरफ चीखने और चिल्लाने की आवाज; सड़क पर लगा लाशों का ढेर

Wed, 10 Apr 2024 02:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 02:05 PM IST
सार

दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग में केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई।

विज्ञापन
Durg bus accident horrific scene all around sounds of screaming and shouting everywhere
हादसे के बाद पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की रात दुर्ग के कुम्हारी खपरी मार्ग पर खदान में बस गिरने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है। हादसे के बाद बुधवार को मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीरें देखने को मिलीं। घटनास्थल पर कहीं रोटी, कहीं सब्जी तो कहीं पराठे बिखरे पड़े थे। जगह-जगह खून ही खून दिख रहा था। मृतकों और घायलों का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। ये दर्दनाक और भयावह मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। 

Durg bus accident horrific scene all around sounds of screaming and shouting everywhere
बस हादसे का भयावह मंजर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग में केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Durg bus accident horrific scene all around sounds of screaming and shouting everywhere
दुर्ग बस हादसे की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी आठ बजे छुट्टी होने के बाद बस में सवार होकर अपने घर जाने के लिए निकले थे, तभी कुछ दूर जाकर  बस सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Durg bus accident horrific scene all around sounds of screaming and shouting everywhere
चारों ओर भयावह मंजर - फोटो : अमर उजाला

केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। सभी घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 40 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Durg bus accident horrific scene all around sounds of screaming and shouting everywhere
घायलों से मिले डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

बस हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वे सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के दोनों ओर वहां 20 फुट गहरी खाई हैं। वे लगभग 20 वर्षों से इसी समय निकल रहे हैं लेकिन आज बस फिसल गई और खाई में गिर गई। एक मरीज ने यह भी कहा कि बस की हेडलाइट्स चालू नहीं थीं जिसके कारण ऐसा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed