मंगलवार की रात दुर्ग के कुम्हारी खपरी मार्ग पर खदान में बस गिरने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है। हादसे के बाद बुधवार को मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीरें देखने को मिलीं। घटनास्थल पर कहीं रोटी, कहीं सब्जी तो कहीं पराठे बिखरे पड़े थे। जगह-जगह खून ही खून दिख रहा था। मृतकों और घायलों का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। ये दर्दनाक और भयावह मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।
दुर्ग बस हादसे की तस्वीरें: चारों ओर भयावह मंजर... हर तरफ चीखने और चिल्लाने की आवाज; सड़क पर लगा लाशों का ढेर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:05 PM IST
सार
दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग में केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन