फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नेता का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त: पिस्टल जब्त, बेटे की शादी में दूल्हा-दुल्हन ने की थी फायरिंग

Wed, 15 Feb 2023 01:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Feb 2023 01:24 PM IST
सार

पुलिस अफसरों ने बताया कि दो एयर पिस्टल भी बरामद की गई है। इस मामले में पिता-पुत्र दोनों के लाइसेंस निरस्त करने और दोनों की शास्त्रों को राजसात करने करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी को आवेदन भेजा है। वीडियो की और बारीकी से जांच के लिए एक्सपर्ट को भेजने की बात कही है।

विज्ञापन
congress leader pistol-bullets seized in aerial firing case at son wedding in janjgir-champa
कांग्रेस नेता के घर से पिस्टल और कारतूस जब्त किए गए। - फोटो : संवाद

छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के घर से पुलिस ने दो पिस्टल और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी हथियार जब्त कर लिए गए हैं। वहीं कलेक्टर को राघवेंद्र सिंह और उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है। राघवेंद्र सिंह क बेटे शांतनु की शादी में जमकर हवाई फायरिंग हुई। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सास और रिश्तेदारों ने भी पिस्टल से गोलियां चलाईं थीं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। 



यह भी पढ़ें...कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में फायरिंग: दूल्हा-दुल्हन से लेकर सास ने चलाई गोलियां, एसपी बोले- कार्रवाई होगी

congress leader pistol-bullets seized in aerial firing case at son wedding in janjgir-champa
आशीर्वाद समारोह में हवाई फायरिंग करते। - फोटो : संवाद

आशीर्वाद समारोह के दौरान हुई थी फायरिंग
कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की 10 फरवरी को शहर की ही सौंदर्या सिंह के साथ ड्रिम प्वाइंट में हुई थी। इसके बाद अगले दिन रविवार को गृहग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह था। समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस नेता भी थे। आयोजन के बाद पिस्टल और रिवाल्वर से हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और दूसरे लोगों ने भी फायरिंग की थी। 

congress leader pistol-bullets seized in aerial firing case at son wedding in janjgir-champa
बरामद की गई गोलियां। - फोटो : संवाद

वीडियो किया गया सोशल मीडिया पर पोस्ट
इस दौरान कुछ लोगों ने हावई फायरिग का वीडियो भी बनाया लिया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। बताया गया कि इस तरह हवाई फायरिंग कर नई नवेली दुल्हन का वेलकम किया गया। वीडियो को देखने पर नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की। तब लोगों ने खूब प्रशंसा की बहुत खूब, बहुत खूब। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी जमकर हवाई फायरिंग की है। इसके बाद एसपी विजय अग्रवाल ने पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार को जांच के लिए निर्देशित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress leader pistol-bullets seized in aerial firing case at son wedding in janjgir-champa
कांग्रेस नेता और उनके बेटे की पिस्टल जब्त की गई। - फोटो : संवाद

शस्त्र लाइसेंस का किया गया उल्लंघन
एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया की सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया था।  इस पर कार्रवाई करते हुए गवाहों का कथन लिया गया। स्थल का निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि शस्त्रधारियों ने लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि शांतनु प्रताप सिंह की लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से तीन बार हवाई फायरिंग की गई  थी। उसके दो खाली खोखे और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही राघवेंद्र प्रताप सिंह की भी लाइसेंसी पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed