फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंडक्टर बना हैवान: स्कूल बस में छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मासूम बोली- दाड़ी वाले अंकल ने किया गंदा काम

Wed, 18 Jan 2023 07:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

इस घटना के बाद से बाकी बच्चों के परिजनों में डर है। उनका कहना है कि स्कूल वाहनों में कैमरे लगने चाहिए। जिसकी निगरानी स्कूल प्रबंधन और परिजन कर सकें। इसके लिए उन्हें भी कनेक्टिविटी दें। 

विज्ञापन
conductor molestation six year student in school bus in mungeli
स्कूल बस में छात्रा से दुष्कर्म किया गया। - फोटो : फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक इंटरनेशनल स्कूल की बस में छह साल की बच्ची से कंडक्टर ने ही दुष्कर्म किया। छात्रा स्कूल से बस में घर लौट रही थी और अकेली थी। बच्ची जब रोते हुए घर पहुंची और उसने परिजनों को बताया तो वे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। इसके बाद मामला खुला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बस ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

Trending Videos
conductor molestation six year student in school bus in mungeli
स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला

बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे परिजन 
जानकारी के मुताबिक, करही गांव में एक इंटरनेशनल स्कूल का संचालन होता है। इसी स्कूल में छह साल की बच्ची पढ़ती है। वह रोज स्कूल बस से ही आना-जाना करती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्ची जब घर पहुंची तो रो रही थी। मां ने जब कारण पूछा तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि बस में दाड़ी वाले अंकल ने गंदा काम किया है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून भी बह रहा था। इस पर परिजन बच्ची को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। 

conductor molestation six year student in school bus in mungeli
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बस कंडक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में अंगुली डाली गई है। इसके चलते खून का रिसाव हो रहा है। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और बस कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कंडक्टर मनीष तिवारी उर्फ नीलू (40) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना के बाद बस चालक पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब चलती बस में ऐसी हरकत हो रही थी तो चालक ने क्यों नहीं रोका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
conductor molestation six year student in school bus in mungeli
सिटी कोतवाली, मुंगेली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्कूल वाहनों में कैमरा लगाने की मांग
इस घटना के बाद से बाकी बच्चों के परिजनों में डर है। उनका कहना है कि स्कूल वाहनों में कैमरे लगने चाहिए। जिसकी निगरानी स्कूल प्रबंधन और परिजन कर सकें। इसके लिए उन्हें भी कनेक्टिविटी दें। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी स्कूल बस में सीसीटीवी कैमरा ,स्पीड गवर्नर नहीं लगाए गए हैं। यहां तक कि एक स्कूल स्टाफ को केअर टेकर बनाकर भी नहीं भेजा जा रहा है। यह कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed