{"_id":"63d6430f54238f29af740711","slug":"chhattisgarh-woman-burnt-body-found-in-house-in-balod-2023-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला को जिंदा जला दिया!: घर के अंदर मिला शव, फांसी लगा रहे पति की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को जिंदा जला दिया!: घर के अंदर मिला शव, फांसी लगा रहे पति की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:27 PM IST
सार
कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया की अभी इस मामले पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं। महिला के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 4
महिला का शव मिलने के बाद पहुंची जांच टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के बालोद में एक महिला का जला हुआ शव उसके ही घर में मिला है। पति जब घर पहुंचा तो इसका पता चला। इसके बाद पति ने भी फांसी लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। महिला का शव एक ही स्थान पर मिला है। आसपास किसी ने चीख-पुकार भी नहीं सुनी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद उसे जलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
2 of 4
घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति घर लौटा तो अंदर पड़ा था शव
जानकारी के मुताबिक, ग्राम टेकापार निवासी चंद्रकांत साहू की करीब एक साल पहले ही गीतेश्वरी साहू (23) से शादी हुई थी। शनिवार को चंद्रकांत अपने पिता के साथ काम पर गया था। जबकि मां गन्ना काटने के लिए खेत में गई थी। इस दौरान गीतेश्वरी घर में अकेली थी। दोपहर करीब 3 बजे चंद्रकांत खाना खाने के लिए घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो चंद्रकांत दीवार फांदकर अंदर घुसा। वहां आंगन में गीतेश्वरी का जला हुआ शव पड़ा था।
3 of 4
घटना को लेकर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर पर केरोसीन, पर इधर-उधर भागने के निशान नहीं
यह देखकर चंद्रकांत ने अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी, लेकिन बदहवास हालत में खुद फांसी लगाने लगा। इस दौरान पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वहां चंद्रकांत फांसी पर लटक हुआ था। यह देखकर पुलिस ने उसे बचाया। महिला का जला हुआ शव एक ही स्थान पर पड़ा हुआ मिला है। उसके शरीर पर केरोसीन डाला गया था। शव करीब 80 फीसदी तक जल चुका था। महिला के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बालोद कोतवाली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जानकारी पड़ोसियों को भी नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने चीख-पुकार भी नहीं सुनी। महिला ने खुद आग लगाई होती या किसी और ने तो वह इधर-उधर भागती। हालांकि पुलिस को वहां ऐसे कोई भी निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में घटना को लेकर संदेह है। जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार चांदनी देवांगन, कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम घटना स्थल पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया की अभी इस मामले पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।