छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से हिंदू युवक की हत्या के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद रहा। विश्व हिन्दू परिषद ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्नवान किया है। बीजेपी, बजरंग दल, करणी सेना छत्तीसगढ़ समेत कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। वहीं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स समेत व्यापारिक, व्यावसायिक और कई राजनीतिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है। बंद को देखते हुए रायपुर और महासमुंद जिले के कुछ स्कूलों में आज छुट्टी रही।
छत्तीसगढ़ बंद: बेमेतरा में युवक की हत्या को लेकर BJP समेत कई संगठनों में भारी आक्रोश, देखें जिलों की तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:09 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से हिंदू युवक की हत्या के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद है। विश्व हिन्दू परिषद ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए आज 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्नवान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन