फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: क्या इस बार हार का सिलसिला तोड़ पाएंगी करुणा शुक्ला?

Wed, 24 Oct 2018 07:23 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Election: Is Karuna Shukla win against Raman Singh
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में इस बार दिलचस्प चुनावी तस्वीर उभर रही है। सीएम रमन सिंह के सामने भाजपा की सत्ता बनाए रखने की चुनौती है। भाजपा यहां 15 साल से सत्ता पर काबिज है। रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने हैं दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला जिन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

Chhattisgarh Assembly Election: Is Karuna Shukla win against Raman Singh
प्रतीकात्मक तस्वीर
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को राजनांदगांव से रमन सिंह के खिलाफ उतारा है।
Chhattisgarh Assembly Election: Is Karuna Shukla win against Raman Singh
राहुल गांधी से मिलते हुए करुणा शुक्ला

करुणा शुक्ला जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से सांसद रह चुकी हैं। साल 2013 में विधानसभा चुनाव के बाद करुणा शुक्ला ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Election: Is Karuna Shukla win against Raman Singh
करुणा शुक्ला
कांग्रेस को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ करुणा शुक्ला को उम्मीदवार बनाए जाने का उसे फायदा होगा। कांग्रेस से जुड़ने के बाद से करुणा राजनांदगांव क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। कांग्रेस का कहना है कि वह पार्टी की मजबूत उम्मीदवार हैं और वह सिर्फ मुख्यमंत्री को चुनौती नहीं देंगीं बल्कि उनके खिलाफ जीत भी हासिल करेंगी।
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Election: Is Karuna Shukla win against Raman Singh
बाएं लखनलाल साहू, दाएं करुणा शुक्ला

कांग्रेस में आने के बाद से करुणा शुक्ला ने लगातार मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस में प्रवेश के बाद पार्टी ने उन्हें साल 2014 लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से अपना उम्मीदवार बनाया था। वह भाजपा के लखनलाल साहू से चुनाव हार गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed