CG News: छत्तीसगढ़ के नारायपुर जिले में पहली बार मई में एक साथ होली और दीवाली मनी!आपको सुनकर आश्चर्य हो रहा होगा पर यह सही है। इसकी गवाही तस्वीर और वीडियो दे रहे हैं। दरअसल, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुई नक्सल मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने सवा तीन करोड़ रुपये के खूंखार नक्सली बसवराजू को ढेर किया था।
2 of 8
गुलाल लगाकर ग्रुप में जमकर थिरकते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नक्सलियों के महासचिव बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद जवानों का जश्न मनाते डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में जवान ग्रुप में हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं।
3 of 8
डीआरजी जवानों को गुलाल लगाकर आरती उतारते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे वीडियो में जवानों के परिजन उन्हें गुलाल लगाकर आरती उतार रहे हैं। पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान कर रहे हैं।
4 of 8
ग्रुप में डीआरजी के महिला पुरुष जवान थिरकते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआरजी के जवान भीषण गर्मी में बारिश के बीच बाइक रैली निकालकर फटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। खुशियां मनाते हुए सेल्फी ले रहे हैं।
5 of 8
इस दौरान जवान सेल्फी लेते हुए बारिश के बीच रंग गुलाल से होली मनाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआरजी के जवानों में महिला और पुरुष दोनों एक साथ सफल ऑपरेशन की खुशियां मनाते हुए छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत पर झूम रहे हैं। नाच रहे हैं।