CG Satnami community protest on over breaking of Jaitkham: गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखाम में हुई तोड़फोड़ को लेकर छत्तीसगढ़ का सतनामी समाज आक्रोशित है। समाज ने आज बलौदाबाजार जिले में जमकर बवाल मचाया। बलौदाबाजार-भाटापारा में जमकर प्रदर्शन किया। हिंसक भीड़ ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दी। इससे परिसर में खड़े सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन जलकर राख हो गये।
2 of 7
हिंसक भीड़ ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को फूंका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखाम में हुई तोड़फोड़ में न्यायिक जांच होगी। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों की मांग पर जांच कराने की घोषणा की गई है।
3 of 7
भीड़ ने कई चार पहिया वाहनों में लगाई आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। बता दें कि 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी।
4 of 7
250 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
250 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले किया
250 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले किया गया। कई चार पहिया वाहनों में आग लगाई गई। यहां तक कि दमकल की गाड़ी में भी आग लगा दी गई। गुस्साई भीड़ ने कलेक्ट्रेट पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को किसी तरह भगाया। मौके पर कलेक्टर और एसपी मौजूद। स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही।
5 of 7
गुस्साये समाज ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में समाज विशेष के उग्र प्रदर्शन से निपटने के लिए रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। दंगा नियंत्रण दल समेत अश्रुगैस टीम भी रवाना की गई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को काबू करने में नाकाम रही है।