फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भेंट-मुलाकात: सीएम भूपेश ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- युवाओं को रोजगार दिलाने डेवलप होंगे ITI, खुलेंगे BPO

Mon, 17 Apr 2023 06:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 06:49 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि युवाओं के रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इस वर्ष बजट में आईटीआई के उन्नयन के लिए 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे आईटीआई में रोजगार परक नये कोर्स का संचालन किया जाएगा। जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
bhent mulakat program in raipur, CM Bhupesh listened to people problems
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भेंट-मुलाकात के तहत रायपुर उत्तर विधानसभा में लोगों को विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने कहा कि युवाओं के रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इस वर्ष बजट में आईटीआई के उन्नयन के लिए 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे आईटीआई में रोजगार परक नये कोर्स का संचालन किया जाएगा। जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिलेगा। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों के भी शहरी इंडस्ट्रीयल पार्क प्रारंभ होंगे। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आसानी से चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना का लाभ 82 लाख लोगों को मिल चुका है। 

 

bhent mulakat program in raipur, CM Bhupesh listened to people problems
भूमिपूजन करते सीएम भूपेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टोरेट के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पाँचवे तल पर पाँच सौ सीटर क्षमता के बीपीओ सेंटर का शिलान्यास किया। 
 
bhent mulakat program in raipur, CM Bhupesh listened to people problems
सीएम भूपेश बघेल ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम भूपेश बघेल ने नगर निगम रायपुर को 84 नए सफाई वाहनों की दी सौगात। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhent mulakat program in raipur, CM Bhupesh listened to people problems
सीएम ने दी सफाई वाहनों की सौगात - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहुलियत मिलेगी। 

 
विज्ञापन
bhent mulakat program in raipur, CM Bhupesh listened to people problems
विकास कार्यों की सौगात देते सीएम भूपेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने 40 करोड़ रुपए की लागत से राजधानी रायपुर के 5 सड़क के सौंन्दर्यीकरण के कार्यों का शुभारंभ किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed