{"_id":"5e0db3f78ebc3e8790407724","slug":"two-tablets-of-vitamin-a-beneficial-for-childrens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल तक अपने लाडले को खिलाएं इस विटामिन की महज दो गोली, नहीं होगी ये गंभीर बीमारी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
5 साल तक अपने लाडले को खिलाएं इस विटामिन की महज दो गोली, नहीं होगी ये गंभीर बीमारी
Fri, 03 Jan 2020 09:06 AM IST
खुशबू गोयल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 03 Jan 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल तक अपने जिगर के टुकड़े को विटामिन की दो गोली रोज खिलाएंगे, तो वे एक ऐसी बीमारी से दूर रहेंगे जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
फाइल फोटो
आई फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के संस्थापक व आई स्पेशलिस्ट डॉ. वीके राजू के मुताबिक, पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की महज दो गोली देकर उनकी आंखों की रोशनी को ताउम्र बरकरार रखा जा सकता है। देश में हर साल लगभग 3.5 मीलियन प्री मैच्योर बेबी जन्म ले रहे हैं। उनमें से 60 प्रतिशत बच्चों को रेटीनोपैथी होती है। बच्चों की अंधता संबंधी बीमारी के इलाज पर देश में हर साल 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रोटरी क्लब इंडियन ऑप्थैल्मिक सोसाइटी के साथ मिलकर इस पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास में आई फाउंडेशन ऑफ अमेरिका भी उनके साथ है। डॉ. राजू वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में फैकेल्टी होने के साथ ही मंगोलिया जरनल हॉस्पिटल के ऑप्थोमोलॉजी सेक्शन के चीफ हैं। डॉ. राजू अपने फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 25 देशों के ऐसे तीस हजार बच्चों के आंखों की सफल सर्जरी कर चुके हैं।
फाइल फोटो
40 से ज्यादा उम्र वाले 100 में दो व्यक्ति ग्लूकोमा के शिकार
डॉ. राजू ने बताया कि 40 साल से ज्यादा उम्र वाले प्रत्येक 100 में से दो व्यक्ति ग्लूकोमा के शिकार हैं। उन्होंने विटामिन ए की कमी पर काबू पाने के लिए विटामिन ए की गोली के साथ ही मां के दूध को जरूरी बताया। डॉ. राजू आन्ध्र प्रदेश में बच्चों की अंधता पर काबू के लिए ग्रीन आई हॉस्पिटल के माध्यम से जरूरतमंदों बच्चों को इलाज मुहैया करायेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भी ऐसी समस्या ज्यादा है। इसलिए सरकार के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर काम करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने ट्राई सिटी में जल्द ही जागरूकता कैंप लगाने की बात कही।

विटामिन ए के स्रोत
गाजर, चुकंदर, टमाटर, मटर, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियों, शलजम, शकरकंद, कद्दू, साबुत अनाज, पीले और नारंगी रंग के फल, आम, पपीता, चीकू, पनीर, सरसों, राजमा, बींस, अंडा और मछली के तेल में पाया जाता है।

विटामिन ए के फायदे
- आंखों की रोशनी तेज करने में इसका अहम रोल है
- आंखों की रेटिना में पिगमेंट उत्पन्न करता है
- मांसपेशियों को ताकत देता है
- दांतों और मसूड़ों को मजबूती देता है
- आंखों की रोशनी तेज करने में इसका अहम रोल है
- आंखों की रेटिना में पिगमेंट उत्पन्न करता है
- मांसपेशियों को ताकत देता है
- दांतों और मसूड़ों को मजबूती देता है