{"_id":"656ed7c9e3aa2678d908ddca","slug":"pakistani-girl-reached-india-through-attari-border-to-get-married-2023-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Punjab: भारत की बहू बनेगी पाकिस्तान की लड़की, बोली- इंडिया आकर बेहद खुश हूं, खत्म हुआ बरसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भारत की बहू बनेगी पाकिस्तान की लड़की, बोली- इंडिया आकर बेहद खुश हूं, खत्म हुआ बरसों का इंतजार
पाकिस्तान की रहने वाली जावरिया खानम भारत की बहू बनेंगी। भारत सरकार ने उन्हें 45 दिन का वीजा दिया है। इस दौरान वह कोलकाता के रहने वाले समीर खान से शादी करेंगी। भारत पहुंचने पर जावरिया खानम ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाले प्यार से बेहद खुश हूं। साढ़े पांच साल के बाद वीजा मिलने पर मैं यहां आ सकी हूं।
2 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जावरिया ने जानकारी दी कि जनवरी के पहले सप्ताह में शादी करेंगी। शादी कोलकाता में होगी। जावरिया खानम के मंगेतर समीर खान ने कहा कि सपना पूरा हो गया है। वहीं जावरिया का कहना है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं इंडिया आ गई हूं। कराची में मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। हालांकि यहां आते वक्त थोड़ा मायूस भी थे।
3 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अटारी सीमा के पास समीर खान के परिवार ने जावरिया खानम का ढोल बजाकर स्वागत किया। वहीं समीर के पिता इस दौरान डांस करते दिखे। सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। जावरिया खानम ने भारत सरकार और मकबूल अहमद का शुक्रिया भी किया। मकबूल अहमद ने वीजा दिलाने में इनकी मदद की थी। समीर ने भी दोनों देशों की सरकारों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
समीर खान और जावरिया खानम।
- फोटो : फाइल
पंजाब के कादियां के रहने वाले मकबूल अहमद ने दोनों को वीजा दिलाने में काफी मदद की। बता दें कि मकबूल अहमद की शादी भी पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली ताहिरा मकबूल से 2003 में हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
जावरिया खानम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका विवाह काफी सुर्खियों में रहा था। इसके बाद अनेक पाकिस्तानी दुल्हनें उनसे संर्पक कर वीजा के लिए मदद मांगती रहती हैं। वह एक दर्जन से भी अधिक पाकिस्तानी लड़कियों को भारत का वीजा दिलवा चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।