{"_id":"57406b864f1c1be71fac7393","slug":"jagmeet-brar-rally-chapparchiri-rally-political-rally-punjab-assembly-election-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: चप्पड़चिड़ी में बराड़ ने दिखाई ताकत, आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: चप्पड़चिड़ी में बराड़ ने दिखाई ताकत, आंदोलन का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 22 May 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
मोहाली के चप्पड़चिड़ी में जगमीत बराड़ की रैली
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने चप्पड़चिड़ी में पंजाबियत का महाकुंभ लगाकर ताकत दिखाई और बड़ा ऐलान किया। देखिए तस्वीरें।
मोहाली के चप्पड़चिड़ी में जगमीत बराड़ की रैली
- फोटो : अमर उजाला
मंच से बराड़ ने एलान किया है कि अगर 15 अगस्त तक किसानों-मजदूरों की समस्या का हल न निकला तो वह आंदोलन करेंगे। वह घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाएंगे। किसान किसी भी कीमत पर कर्ज नहीं देंगे, चाहे वसूल करने वाले उन्हें गोली क्यों न मार दें।
मोहाली के चप्पड़चिड़ी में जगमीत बराड़ की रैली
- फोटो : अमर उजाला
जगमीत बिना किसी पार्टी और कैडर के, सिर्फ अपने चुनिंदा खास लोगों के दम पर वह प्रभावशाली भीड़ जुटाने में कामयाब रहे हैं। इंटेलिजेंस और पुलिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तपती गर्मी में भी करीब दस हजार लोग पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से रैली में पहुंचे। जगमीत ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके सियासी वजूद अभी खत्म नहीं हुआ है। सुबह 11 बजे पंडाल खाली था, पर धीरे-धीर लोग आते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के चप्पड़चिड़ी में जगमीत बराड़ की रैली
- फोटो : अमर उजाला
जगमीत ने कहा था कि यह उनकी जिंदगी की बेस्ट स्पीच होगी। वह लोगों की नब्ज छूने और उनकी भावनाएं टटोलने में कामयाब रहे। क्योंकि उनका भाषण खत्म होने तक लोग चुपचाप उन्हें सुनते रहे। जगमीत पंडाल भरने के बाद पहुंचे और किसी को भी भाषण नहीं देने दिया गया। सिर्फ पांच-छह लोगों ने संक्षिप्त बात रखी। उसके बाद जगमीत ने भाषण दिया। इससे पहले विजय साथी, अमनदीप मांगट, मनजीत सिंह झलबूटी ने प्रस्ताव रखे। पंजाबी गायक कंवर गरेवाल ने रंग जमाया।
विज्ञापन
मोहाली के चप्पड़चिड़ी में जगमीत बराड़ की रैली
- फोटो : अमर उजाला
जगमीत ने कहा कि डॉ. एसएस जौहल ने कहा है कि पंजाब में इतना बड़ा खेती संकट कभी नहीं आया। दस हजार आत्महत्याओं के बाद भी कोई नीति नहीं बन रही है। उन्होंने कहा कि सारे सियासी हितों से ऊपर उठ कर पंजाब में सुधार को लहर शुरू करेंगे। महाकुंभ का यह काफिला यहीं नहीं रहेगा, वह आंदोलन का एलान करते हैं। तुम्हारे पास आऊंगा, मुझे सहयोग देना। विपदा की इस घड़ी में अपना सब कुछ अर्पण करकेलड़ाई लड़ेंगे।