पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को मुकाबला खेला गया। इस आईपीएल सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हुई। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला हारा था। वहीं, मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी खासे उत्साहित दिखे। पूरे मैदान में लाल और पीले रंग के झंडे और बैनर दिखाई दे रहे थे। बड़ी संख्या में युवक और युवतियां मुकाबला देखने पहुंचे थे।
IPL 2025 : न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और CSK का मुकाबला, दर्शकों से स्टेडियम खचाखच, प्रियांश का शतक, Photos
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:39 AM IST
सार
मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन