दर्शकों के जबरदस्त उत्साह के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाबी पुत्तर की बदौलत पंजाबी किंग्स को घर में दी मात। देखिए तस्वीरों में।
2 of 9
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
दर्शकों के जबरदस्त उत्साह के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाबी पुत्तर युवराज सिंह की बदौलत पंजाबी किंग्स को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में शिकस्त दी।
इस जीत के साथ ही आईपीएल के वर्तमान सीजन में अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ की दिशा में जगह बनाने की दिशा में अपना कदम बढ़ा चुकी है।
3 of 9
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
हालांकि इससे पहले वर्तमान सीजन में अब तक खामोश रहा हाशिम अमला बल्ला खूब बोला। ऐसा लगा कि आज का दिन उन्हीं का था। अमला ने मैदान पर जमकर चौके और छक्के बरसाए। शतक से मात्र 4 रन दूर वह 96 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अपनी आतिशी पारी से दर्शकों का दिल जीत गए।
4 of 9
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
अमला ने 56 गेंदों पर 96 रन बनाए। इस पारी में 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। आउट होकर जब अमला वापिस लौट रहे थे तो दर्शकों ने अपनी सीटों से उठकर तालियां बजाकर उनका शानदार स्वागत किया।
5 of 9
आईपीएल सीजन 9
- फोटो : amar ujala
इससे पहले रविवार को 41 डिग्री से अधिक तापमान के दौरान 4 बजे से शुरू होने वाले मैच के लिए दर्शक दोपहर दो बजे से ही मैदान पर पहुंचना शुरू हो गए थे। तेज धूप और गर्मी भी दर्शकों के उत्साह और जोश को नहीं डिगा सकी।