फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पहुंचा आवाज का 'जादूगर', उस फरिश्ते की कर रहा तलाश, जिसकी मदद ने बनाया 'सरताज'

Fri, 28 Feb 2020 05:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Feb 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 11 winner Sunny hindustani reached at home got warm welcome
सनी हिंदुस्तानी - फोटो : फाइल फोटो

इंडियन आइडल सीजन-11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी घर पहुंच गए हैं। अब उन्हें उस शख्स की तलाश है जिसने उन्हें सुरों का 'सरताज' बनाया। देखिए बठिंडा पहुंचने पर सनी हिंदुस्तानी के स्वागत की खूबसूरत तस्वीरें...

Indian Idol 11 winner Sunny hindustani reached at home got warm welcome
सनी हिंदुस्तानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के बठिंडा स्थित अपने घर पहुंचे ही सनी हिंदुस्तानी ने सबसे पहले अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। इस दौरान सनी का भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए सनी ने कहा कि जब मैं तंगहाली से गुजर रहा था, तब इंडियन आइडल के शो में जाने के लिए एक अनजान शख्स ने मुझे तीन हजार रुपये उधार दिए। उसी उधार की बदौलत मैं इतने बड़े मंच तक पहुंच पाया। आज तक उस फरिश्ते को ढूंढ रहे हैं लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। 

Indian Idol 11 winner Sunny hindustani reached at home got warm welcome

सनी ने कहा कि उनके विजेता बनने का पूरा श्रेय मां को जाता है। बरसों से मुरझाए चेहरे पर रौनक देखकर मन को बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि मां ने उनके और बहनों के लिए बहुत दुख झेला है लेकिन अब वो मां को दुनिया की हर खुशी देंगे, जिसका वह बरसों से इंतजार कर रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 11 winner Sunny hindustani reached at home got warm welcome
सनी हिंदुस्तानी का जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सनी ने बताया कि अगर उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में गाने का मौका मिला तो वो पीछे नहीं हटेंगे। वह पंजाबी में भी हिंदी की तरह सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वह इंडियन आइडल बन गए हैं। सनी ने कहा कि हर बुरे समय में उनके बचपन के दोस्तों ने उनका साये की तरह साथ दिया। अब समय आ गया कि वह अपने दोस्तों के लिए कुछ करें। अब अपने दोस्तों को भी कामयाब करने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
Indian Idol 11 winner Sunny hindustani reached at home got warm welcome

लंदन में मिले तीन शो
सनी ने बताया कि आने वाले समय में वह लंदन में तीन शो करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी कर ली है। सनी ने कहा कि हालांकि वह छठीं कक्षा तक ही पढे़ हैं लेकिन इतने बडे़ मंच पर जाकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed