देश की पहली महिला आईपीएस और पुद्दुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनके जन्मदिन के मौके पर देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 6
भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेटी की अनोखी लव स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के अमृतसर में जन्मी IPS किरण बेदी की शादी उनसे साल बड़े बिजनेसमैन बृज बेदी के साथ 9 मार्च, 1972 को हुई थी। दोनों साथ-साथ टेनिस खेला करते थे। टेनिस कोर्ट में ही किरण ने पहली बार बृज को आई लव यू बोला था। बृज ने माना था कि मुझे किरण का पति होने पर गर्व है।
3 of 6
भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेटी की अनोखी लव स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
साल 2013 में मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बृज बेदी ने रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए थे। बृज बेदी ने कहा था- मैंने शुरू से तय किया था कि हम लोग ऐसे पति-पत्नी नहीं बनेंगे, जहां पत्नी किचन के काम और सिलाई-कढ़ाई में अपना सारा हुनर गंवा दे। मैं ऐसी महिला से शादी ही नहीं करता।
4 of 6
भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेटी की अनोखी लव स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
बृज बेदी के मुताबिक पहले से तय था कि किरण की पोस्टिंग अक्सर बाहर रहेगी। मैं मानसिक तौर पर विजिटिंग हस्बैंड बनने के लिए तैयार था। 'जहां प्यार होता है, वहां ईगो नहीं होता। मैं उनके लिए खाना भी बनाता और उनके जूते भी पॉलिश करता था। जब कभी वह थकी होती थीं, तो उनके पैर भी दबाता था।
5 of 6
भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेटी की अनोखी लव स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
भाजपा ने किरण बेदी को 2015 में दिल्ली के विधानसभा चुनाव में किरण बेदी को सीएम कैंडिडेट बनाया था। बृज ने किरण के राजनीति में उतरने का स्वागत करते हुए कहा था कि इस मामले में मैं आपकी ज्यादा मदद नहीं कर पाऊंगा। इसपर किरण ने कहा था कि उन्हें केवल मेरा आशीर्वाद चाहिए।