साधुराम के घर में और लक्ष्मी कॉलोनी के लोगों में उस समय दहशत फैल गई, जब घर के बाथरूम से 40 कोबरा मिले। देखिए तस्वीरें।
2 of 6
करनाल के तरावड़ी में एक घर से निकले कोबरा सांप
- फोटो : अमर उजाला
मामला करनाल जिले के तरावड़ी शहर का है। साधुराम के घर में कई दिन से सांप निकल रहे थे। सपेरों को बुलाकर कई बार सांप निकलवाए गए, लेकिन सिलसिला नहीं थमा।
3 of 6
करनाल के तरावड़ी में एक घर से निकले कोबरा सांप
- फोटो : अमर उजाला
वीरवार को साधुराम ने स्नेक मैन सतीश को बुलाया। सारा मामला जानकार उसने घर में छानबीन की तो उसे बाथरूम में 40 कोबरा सांप मिले। सतीश ने उन्हें और मादा कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
4 of 6
करनाल के तरावड़ी में एक घर से निकले कोबरा सांप
- फोटो : अमर उजाला
पूछने पर सतीश ने बताया कि साधुराम के घर में हर रोज इसलिए सांप निकल रहे थे क्योंकि उनके घर में बने बाथरूम के फर्श के नीचे मादा सांप ने अंडे दे रखे थे। बाथरूम के दरवाजे के अंदर भी सांप थे, जब दरवाजे की चौखट को काटा गया तो उसमें से भी सांप निकले।
5 of 6
करनाल के तरावड़ी में एक घर से निकले कोबरा सांप
- फोटो : अमर उजाला
अंडे देने का कारण पूछने पर सतीश ने बताया कि कभी कोई सांप घर में घुस गया होगा। बाथरूम में जाने वाले पाइप के नीचे से थोड़ा सा फर्श टूटा हुआ था, इस टूटे फर्श में से मादा सांप फर्श के नीचे चली गई और वहां अंडे दे दिए।