{"_id":"573e05484f1c1bf857ac754e","slug":"met-on-matrimonial-site-2-man-love-to-one-girl-rampage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी डॉट कॉम की मार, 2 युवक एक युवती से प्यार, मामला पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी डॉट कॉम की मार, 2 युवक एक युवती से प्यार, मामला पहुंचा थाने
Fri, 20 May 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिजौर
Updated Fri, 20 May 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
त्रिकोणीय प्यार में मामला थाने में पहुंचा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी डॉट काम के जरिए युवती युवक से मिलती है, प्यार होता है शादी होने से पहले स्टोरी यहीं यू टर्न ले लेती है। युवती के जीवन में एक और युवक आ जाता है और वह युवती पहले वाले युवक से नाता तोड़ने की कोशिश करती है। लेकिन खेल बिगड़ जाता है। दोनों युवकों की एक घर के कमरे में युवती की मौजूदगी में मुलाकात हो जाती है और बातचीत से शुरू हुआ विवाद हाथापाई पर पहुंच जाता है। विवाद की सूचना पर कालोनी के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और पुलिस पहुंच जाती है।
2 of 4
त्रिकोणीय प्यार में मामला थाने में पहुंचा
- फोटो : amar ujala
हालांकि युवती के परिजन पूरे मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई से मनाकर देते हैं और पुलिस को मजबूरन जांच स्थगित करनी पड़ती है। जानकारी के अनुसार पिंजौर की एक कालोनी निवासी एक युवती शादी डॉट काम के माध्यम से फरवरी माह में पंजाब के खरड़ निवासी युवक परमजीत उर्फ परम के संपर्क में आती है। कुछ महीने बाद युवती का पटियाला निवासी युवक विचित्र से दोस्ती हो जाती है। युवती पहले वाले युवक परमजीत उर्फ परम से संपर्क तोड़ना चाहती थी।
3 of 4
त्रिकोणीय प्यार में मामला थाने में पहुंचा
- फोटो : amar ujala
लेकिन वीरवार सुबह युवती और उसका दोस्त विचित्र घर में थी कि परमजीत भी उसके घर पहुंच जाता है। दरवाजे को वह नॉक करता है, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो परमजीत ने खिड़की को जोर से खड़काना शुरू कर दिया। इस पर युवती और उसके दोस्त विचित्र ने दरवाजा खोल दिया। घर में घुसते ही जैसे ही परमजीत ने युवती और विचित्र को देखा वह आग बबूला हो गया। दोनों में हाथापाई हो गई। परमजीत और विचित्र के बचाव में आई युवती को भी परमजीत ने धक्का मार कर पानी के टब में भी गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
त्रिकोणीय प्यार में मामला थाने में पहुंचा
- फोटो : amar ujala
विवाद की आवाज सुनकर कालोनी निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही विचित्र निकल गया। पुलिस ने पंजाब के खरड़ निवासी परमजीत को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि कि युवती के परिजनों ने पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं देना चाहते हैं और न ही किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई चाहते हैं। पुलिस अधिकारी जोगिंद्र सिंह और राजबीर सिंह का कहना है कि यदि युवती के परिजन शिकायत देते हैं तो वह आगे की कार्रवाई करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।