{"_id":"5c45d718bdec224a3d3fd1b2","slug":"chandigarh-harbhajan-singh-bringing-down-his-mansion-in-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह ने तुड़वाया अपने 'सपनों का महल', छोटे से कीड़े से थे परेशान...वजह दंग करने वाली","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हरभजन सिंह ने तुड़वाया अपने 'सपनों का महल', छोटे से कीड़े से थे परेशान...वजह दंग करने वाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे से कीड़ों ने क्रिकेटर हरभजन सिंह को परेशान कर दिया। इसकी वजह से हरभजन सिंह को अपनी आलीशान कोठी को भी तुड़वाना पड़ा। दरअसल, पंजाब के जालंधर में हरभजन की एक आलीशान कोठी है। उन्होंने उस पर बुलडोजर चलवा दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कीड़ा कौन सा है जिससे परेशान होकर भज्जी को यह कदम उठाना पड़ा।
2 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
जालंधर के नई बारादरी में पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी आलीशान कोठी को तुड़वा दिया है। चर्चा है कि भज्जी ने वास्तुदोष के कारण कोठी को गिराया है।
3 of 5
हरभजन सिंह
इस घर को भज्जी ने काफी मेहनत से तैयार करवाया था और इसको सपनों का महल करार दिया था। अब दोबारा से भज्जी इसी जगह पर नए ढंग से अपना घर बनवाएंगे। देखने में ये कोठी काफी खूबसूरत थी। हालांकि भज्जी ने यह भी बताया कि उन्होंने कोठी क्यों तुड़वाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिकेटर हरभजन सिंह
भज्जी का कहना है कि उनकी कोठी में दीमक लग गई थी। इस वजह से ईंटे कमजोर हो गई थीं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने अपने घर को तुड़वाया है। वास्तु वाली कोई बात नहीं है। भज्जी ने यह कोठी फिल्म अदाकारा गीता बसरा से शादी से पहले तैयार करवाई थी और इस कोठी का नक्शा से लेकर तमाम कई अन्य कामों पर लाखों रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
भज्जी पहले एक स्लम इलाके काजी मंडी में रहते थे जहां ज्यादातर घर मद्रासी लोगों के हैं। भज्जी ने क्रिकेट में अपना सिक्का जमाया तो सरकार ने उनको छोटी बारादरी में एक शानदार प्लॉट दे दिया। इस पर भज्जी ने अपने सपनों का महल तैयार करवाया था। हालांकि वो अब गिर चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।