फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौकीदार की बेटी ने वर्ल्ड चैंपियन को चित कर बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

Mon, 21 Jan 2019 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ/सुंदरनगर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jan 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Vinakshi Win Gold Medal In Boxing In Khelo India

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला में फॉरेस्ट रेस्टहाउस में बतौर चौकीदार तैनात जगन्नाथ की बेटी विनाक्षी ने खेलो इंडिया में गोल्डन पंच लगाया है। उसने जूनियर बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हरियाणा की शशि चोपड़ा को 3-2 से चित कर गोल्ड मेडल जीता है। पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 57 किलोग्राम भार वर्ग में विनाक्षी ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। 

Himachal Pradesh Vinakshi Win Gold Medal In Boxing In Khelo India

किन्नौर जिले की ही स्नेहा नेगी ने 63 किग्रा भार वर्ग, बिलासपुर के नवराज चौहान ने 52 किग्रा भार वर्ग में और शिमला की पैरिका ने 64 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। बॉक्सिंग में हिमाचल से कुल 14 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें 9 खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। कोच ओपिंद्र नेगी ने बताया कि विनाक्षी ने सातवीं कक्षा से बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था।

Himachal Pradesh Vinakshi Win Gold Medal In Boxing In Khelo India

पहली बार पाइका खेलों में 2016 में सिल्वर मेडल जीता। 2018 में यूथ नेशनल गेम्स में भी सिल्वर पदक पाया। 2018 में महाराष्ट्र में अंडर-19 स्कूल नेशनल में गोल्ड मेडल जीता। खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य ओलंपिक का टिकट पक्का करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Vinakshi Win Gold Medal In Boxing In Khelo India

सांगला निवासी मनोज और सर्जन देवी की बेटी स्नेहा नेगी ने मोहाली में हुई जूनियर नेशनल में सिल्वर मेडल और अंडर-19 स्कूल खेल में कांस्य पदक जीता है। खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने पदक विजेताओं, उनके परिजनों, कोच और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed