फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज होते ही विवाद में फंसी ऐश्वर्या राय की 'सरबजीत', जानिए क्यों

Sat, 21 May 2016 11:57 AM IST
महेश कपूर/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कपूर/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sat, 21 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
big controversy on aishwarya rai, randeep hooda new movie sarbjit
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत विवादों में फंसी - फोटो : अमर उजाला
रिलीज होते ही ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत एक नए विवाद में फंस गई है। आतंकी हमले में शहीद हुए एसपी के बेटे ने सवाल उठाए हैं।
big controversy on aishwarya rai, randeep hooda new movie sarbjit
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत विवादों में फंसी - फोटो : अमर उजाला
27 जुलाई 2015 को गुरदासपुर के दीनानगर में आतंकियों से लोहा लेने वाले शहीद एसपी बलजीत सिंह के बेटे मनिंदरपाल सिंह ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन की फेसबुक वॉल पर पोस्ट करके भी अपनी नराजगी जताई है। मनिंदर को फिल्म की यूनिट से गिला है। मनिंदर ने तो ऐश्वर्या राय के फिल्म में मुख्य किरदार निभाने पर मलाल जताया है।
big controversy on aishwarya rai, randeep hooda new movie sarbjit
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत विवादों में फंसी - फोटो : अमर उजाला
मनिंदर कहते हैं कि उन्हें दुख है कि सही मायनों में शहीदों को दरकिनार करके फिल्म सरबजीत का निर्माण कियार गया है। अगर फिल्म बनानी है तो उन शहीदों के परिवारों के पास जाकर ऐश्वर्या राय और फिल्म यूनिट के अन्य मायानगरी के सितारे जमीनी हकीकत जानें। देखें कि उनके पतियों, बेटों और अन्य सगे-संबंधियों ने देश की खातिर किन परिस्थितियों में अपनी जान देकर देश की सुरक्षा के लिए न्यौछावर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
big controversy on aishwarya rai, randeep hooda new movie sarbjit
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत विवादों में फंसी - फोटो : अमर उजाला
शहीद एसपी बलजीत सिंह के घर पर 21 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस के मद्देनजर अमर उजाला से बातचीत में मनिंदरपाल सिंह ने अपना दुख सांझा करते हुए कहा कि पब्लिसिटी के बदौलत आज सरबजीत सिंह पर पूरा बॉलीवुड फिल्म बनाकर फिदा हो गया। कभी ऐश्वर्या राय, रिचा चड्ढा व रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार ने उन शहीद परिवारों के घरों में जाकर रियल शहादत और जाबांजी के कारनामे पूछने की जहमत उठाई है।
विज्ञापन
big controversy on aishwarya rai, randeep hooda new movie sarbjit
ऐश्वर्या राय की मूवी सरबजीत विवादों में फंसी - फोटो : अमर उजाला
मनिंदर कहते हैं कि रियल शहीदों सही मायनों में रियल स्टोरियों पर आधारित फिल्में बन सकती हैं। जिनसे उन शहीद परिवारों को अपने सगे-संबंधियों की शहादत पर नाज हो और उन शहीदों की कहानियां पूरे देशवासियों के सामने आ सकें। एक सरबजीत के लिए तो बॉलीवुड ने ·फिल्म बना डाली। ऐसे कई शहीद है, जो गुमनामी के साथ-साथ उनके परिवार सरकारी सुविधाओं का मुंह ताकने को विवश हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed