फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए 4 ऐसे भैंसे, जिनकी कीमत करोड़ों में, खूबियां भी हैरान करने वाली

Wed, 10 Aug 2016 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Aug 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
ajab gajab buffalo of haryana, price in billions and amazing qualities
करोड़ों के अजब गजब भैंसे - फोटो : फाइल फोटो
आपने कई तरह के जानवर देखें होंगे, लेकिन इन चार भैंसों को देखकर चौंक जाएंगे। इनकी कीमत करोड़ों में हैं और खूबियां भी हैरान करने वाली। पढ़ें जानकारी।
ajab gajab buffalo of haryana, price in billions and amazing qualities
करोड़ों के अजब गजब भैंसे - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के किसान कर्मवीर का भैंसा ‘युवराज’ जहां भी जाता है, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। खरीदार युवराज की कीमत नौ करोड़ रुपये तक लगा चुके हैं लेकिन वह इसे नहीं बेचना चाहते। दरअसल इस भैंसे के जरिये वह हर साल 40 से 50 लाख रुपये की आमदनी करते हैं और ऐसे में नौ करोड़ रुपये बहुत कम लगते हैं। वैसे इस भैंसे की देखरेख भी युवराज जैसी ही होती है। उसे हर दिन दूध, अनाज, फल और सूखे मेवे दिए जाते हैं। युवराज का वजन करीब 1600 किलोग्राम और लंबाई 6.5 फीट है। यह मुर्रा नस्ल का भैंसा है। देश में होने वाले विभिन्न पशु मेलों में वह इसे लेकर जरूर जाते हैं।

दो ऐसे भैंसे, कीमत करोड़ों में, खुराक भी करोड़ों की

ajab gajab buffalo of haryana, price in billions and amazing qualities
करोड़ों के अजब गजब भैंसे - फोटो : फाइल फोटो
नाम...हीरा और मोती। पालने वाला ओम प्रकाश। प्रतिदिन इन्हें दस-दस किलो दूध पिलाया जाता है। दोनों को 700-700 ग्राम घी दिया जाता है। इसके अलावा चना, बिनौला, दली हुई सरसों तथा फल इन दोनों को डाइट में खिलाए जाते हैं। गर्मियों वे दोनों को बादाम भीगो कर खिलाते हैं। जबकि सर्दी में एक बार तथा गर्मियों में तीन बार दोनों को नहलाते हैं। मोती हर रोज लगभग करीब 30 किलो दूध देती है। हीरा तथा मोती दोनों ही सगे भाई हैं। इनकी मां अभी तक 27 कटडे़ दे चुकी है। जिनमें हीरा 26वें तथा मोती 27 वें नंबर पर आता है। हीरा छह दांत और मोती चार दांत का झोटा है। हीरे अभी मात्र साढ़े तीन साल है, जबकि मोती ढाई बरस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 करोड़ का भैंसा, खूबियां ऐसी-ऐसी जो हैरान कर देंगी

ajab gajab buffalo of haryana, price in billions and amazing qualities
करोड़ों के अजब गजब भैंसे - फोटो : फाइल फोटो
इस भैंसे की कीमत 5 करोड़ लगाई गई है। नाम है रांझा। इसे हरियाणा से खरीदा गया था। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे को इसका मालिक साहिब सिंह 5 करोड़ से कम दाम में बेचने को तैयार नहीं है। ये भैंसा देसी घी पीता है और 10 लीटर दूध पी जाता है। इसके शुक्राणुओं से इंजेक्शन बनाए जा सकते हैं। रोजाना दो किलो तेल से इसकी मालिश की जाती है। पांच किलो चने व सोयाबीन, पांच किलो बिनौले, पांच किलो खल इसकी खुराक में शामिल है। इस का एक दिन खर्च 1500 से 2000 रुपये हैं। 6 महीने बाद वे रांझा की बोली लगाएंगे। बता दें कि अभी रांझा 2 साल 7 महीने का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed