फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या आपको पता है 22, 23 और 24 कैरेट सोने के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Mon, 08 Nov 2021 11:50 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
What is the main difference between 22 23 and 24 carat gold
difference between 22 23 24 carat gold - फोटो : iStock

अक्सर ज्वेलरी की खरीदारी करते वक्त हम लोग 22, 23 और 24 कैरेट सोने के बारे में सुनते हैं? वहींं कई लोग गोल्ड में निवेश भी इसी को ध्यान में रख कर करते हैं। ऐसे में कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इनमें फर्क क्या होता है? अगर आप भी गोल्ड की खरीदारी या उसमें निवेश करते हैं, तो आपको इस बात की जानकारी होनी काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि 22, 23 और 24 कैरेट गोल्ड के बीच का अंतर क्या होता है? कैरेट से तात्पर्य सोने की शुद्धता से है। ज्यादा कैरेट का सोना ज्यादा शुद्ध होता है बजाए कम कैरेट के सोने से। सोने की शुद्धता को 0 से 24 कैरेट के बीच मापा जाता है। इसी वजह से 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -  

What is the main difference between 22 23 and 24 carat gold
difference between 22 23 24 carat gold - फोटो : pixabay

24 कैरेट गोल्ड, सोने की 99.9 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है। वहीं 22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत तक शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत भाग दूसरे धातुओं का होता है। जिंक और तांबे जैसे धातु इस गोल्ड में पाए जाते हैं।

What is the main difference between 22 23 and 24 carat gold
difference between 22 23 24 carat gold - फोटो : iStock

22 कैरेट गोल्ड ज्यादा टिकाऊ होते हैं बजाय 24 कैरेट सोने के। इसकी मुख्य वजह ये है कि इसमें अन्य धातुओं को भी मिलाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ 24 कैरेट गोल्ड काफी नरम होते हैं। ऐसे में इनसे ज्वेलरी नहीं बनाई जा सकती है। इस कारण 24 कैरेट के गोल्ड का उपयोग निवेश के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the main difference between 22 23 and 24 carat gold
difference between 22 23 24 carat gold - फोटो : iStock

23 कैरेट गोल्ड 95.8 प्रतिशत तक शुद्ध माना जाता है। इसके 4.2 प्रतिशत भाग में अन्य धातुओं का मिश्रण किया जाता है। अक्सर 23 कैरेट गोल्ड को वो लोग खरीदते हैं, जिन्हें हाई क्वालिटी सोना पसंद होता है। 

विज्ञापन
What is the main difference between 22 23 and 24 carat gold
difference between 22 23 24 carat gold - फोटो : pixabay

आपमें से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर 24 कैरेट गोल्ड से ज्वेलरी क्यों नहीं बनाई जा सकती है? बता दें कि 24 कैरेट सोने की डेंसिटी काफी कम होती है। इस कारण ये सोना काफी नरम होता है। इसे आसानी से तोड़ा जा सकता है। इसी वजह से 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनाई जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed