2021 का साल आईपीओ का साल है। इस वर्ष कई बड़े-बड़े आईपीओ देश में लॉन्च हुए हैं और कई होने वाले हैं। हाल ही में कुछ महीनों पहले जोमैटो का आईपीओ आया था, जिसमें निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिला। वहीं अब आने वाले समय में भी कई बड़े आईपीओ लॉन्च होने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए ये समय काफी फायदेमंद होने वाला है। बीते कुछ महीनों में आए आईपीओ में निवेश करके कई लोगों ने बड़ा मुनाफा कमाया है। वहीं आने वाले समय में कई बड़ी कंपनियां देश में अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। ऐसे में उन कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में पैसों को निवेश करके आप एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के बाद आपको एक अच्छा प्रॉफिट मिलने की पूरी संभावना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आने वाले उन बड़े आईपीओ के बारे में, जिनमें निवेश करके आप मालामाल हो सकते हैं।
काम की बात: निवेशकों के लिए कमाई करने का बड़ा मौका, आने वाले ये 4 IPO कर देंगे आपको मालामाल
फिनो पेमेंट बैंक IPO
आईपीओ लॉन्च करने में एक बड़ा नाम फिनो पेमेंट बैंक का है, जिसकी बिडिंग डेट कल से यानी 29 अक्तूबर से शुरू हो रही है। वहीं बिडिंग डेट बंद होने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। अगर आप निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आईपीओ में इन्वेस्ट करके अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस कंपनी का पूरा नाम फाइनेंशियल इनक्लूजन नेटवर्क एंड ऑपरेशन्स है।
मोबिक्विक IPO
आने वाले समय में जल्द ही मोबिक्विक भी अपना आईपीओ लाने वाली है। डिजिटल पेमेंट की सर्विस देने वाली ये कंपनी जल्द ही आईपीओ लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसकी बिडिंग डेट के बारे में अभी बताया नहीं गया है।
पेटीएम IPO
वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का नाम देश की अग्रणी इकोसिस्टम कंपनी में शुमार होता है। देश भर के करोड़ों लोग इस कंपनी की सर्विस का लाभ उठा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम एप इसी कंपनी का है, जो कि डिजिटल पेमेंटिंग सर्विस ऑफर करती है। ऐसे में पेटीएम अपना आईपीओ लाने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस आईपीओ की बिडिंग डेट 8 नवंबर 2021 से शुरु होने जा रही है, जो कि 10 नवंबर को खत्म होगी। इसमें निवेश करके आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
पॉलिसी बाजार आईपीओ
पॉलिसी बाजार भी अपना आईपीओ लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। इसकी बिडिंग डेट 1 नवंबर 2021 से 3 नवंबर 2021 के बीच की है। पॉलिसी बाजार के आईपीओ में निवेश करके आप अच्छा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।