फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Railway Stocks Rally Ahead? Strong Demand Seen in Commodity and Metal Stocks

बाजार: रेलवे शेयरों में क्या आने वाले दिनों में दिखेगा बड़ा उछाल? कमोडिटी और मेटल शेयरों में भी मजबूत मांग

Wed, 23 Sep 2026 06:02 PM IST
द बोनस बोनस डेस्क, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Wed, 23 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

रेलवे, डिफेंस और मेटल शेयरों में निवेशकों की नजर बनी हुई है। जानिए आने वाले दिनों में रेलवे और कमोडिटी-मेटल स्टॉक्स को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या रणनीति है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Railway Stocks Rally Ahead? Strong Demand Seen in Commodity and Metal Stocks
शेयर बाजार - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजरें लगातार ऐसे सेक्टरों पर टिकी हैं, जहां से आने वाले समय में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। रेलवे, डिफेंस और मेटल सेक्टर के शेयरों में उठापटक के बीच बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट्स सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट वीएलए अंबाला और बीएनके सिक्यूरिटीज के रिसर्च हेड रचित खंडेलवाल ने अमर उजाला के पाठकों के लिए खास रणनीतियां साझा की हैं।

विज्ञापन

रेलवे शेयरों में फिर लौटेगी तेजी

रेलवे सेगमेंट में पिछले कुछ समय से सुस्ती के बाद अब रिकवरी के संकेत मिलने लगे हैं। सरकार की ओर से आने वाले दिनों में नई घोषणाओं की उम्मीद के चलते रेलवे शेयरों में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन
  • रेल विकास निगम लिमिटेड: इसके शेयर अपने निचले स्तरों से संभलते हुए धीरे-धीरे ऊपर बढ़ रहे हैं। बजट के आसपास इन शेयरों में बड़ा मूवमेंट देखने को मिल सकता है। इसमें खरीदारी की राय दी गई है और इसके लिए 170 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 320 रुपये और 350 रुपये तक के टारगेट हासिल किए जा सकते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टीटागढ़ रेल सिस्टम्स: यह शेयर अपने 200 मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है। रेलवे सेक्टर में नए डेवलपमेंट्स और संभावित घोषणाओं के कारण इसमें अच्छी चाल की उम्मीद है। इसमें 813 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर पहला टारगेट 896 रुपये और दूसरा टारगेट 934 रुपये है। हालांकि, जुपिटर वैगन को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह काउंटर अभी थोड़ा सुस्त है और इसे 280 रुपये के ऊपर निर्णायक क्लोजिंग देने के बाद ही बड़ी चाल दिखाने की उम्मीद है।

मेटल और कमोडिटी शेयरों में चमक 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबा और अन्य धातुओं की कीमतों में मजबूती और मजबूत मांग के चलते मेटल सेक्टर के शेयर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। 

  • वेदांता: मेटल दिग्गज वेदांता में मौजूदा स्तरों पर खरीदारी का अच्छा मौका है। निवेशक 235 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर 350 रुपये के लक्ष्य के साथ इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए कम से कम दो से तीन तिमाहियों का नजरिया रखना होगा।
  • हिंदुस्तान जिंक: यह शेयर लगातार मजबूत बना हुआ है। पुराने निवेशकों को इसे होल्ड करने की सलाह दी गई है, जबकि नए निवेशक 545 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर 650 से 720 रुपये तक के टारगेट के लिए इसमें तीन महीने का नजरिया रख सकते हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान कॉपर में भी 478 रुपये के कड़े स्टॉप लॉस के साथ 532 और 574 रुपये के टारगेट देखे जा रहे हैं।

डिफेंस और अन्य प्रमुख शेयरों के हाल

  • बीईएमएल: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और सर्विस-मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी सकारात्मक खबरों के दम पर इस शेयर में मजबूती दिख रही है। मौजूदा भाव पर भी इसमें खरीदारी की जा सकती है और 1950 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर इसके 2400 और 2700 रुपये के टारगेट को हासिल किया जा सकता है।
  • एचडीएफसी बैंक: बैंकिंग सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में निवेशकों के लिए 770 रुपये से 830 रुपये तक के लक्ष्य तय किए गए हैं, जिसके लिए 670 रुपये का स्टॉप लॉस बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed