फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: निवेशकों के लिए कमाई करने का बड़ा मौका, आने वाले ये 4 IPO कर देंगे आपको मालामाल

Thu, 28 Oct 2021 02:41 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
upcoming IPO's Mobikwik IPO Paytm IPO Policy Bazar IPO Fino payment bank IPO you can earn lot's of money after investing in these IPO's
निवेश - फोटो : pixabay

2021 का साल आईपीओ का साल है। इस वर्ष कई बड़े-बड़े आईपीओ देश में लॉन्च हुए हैं और कई होने वाले हैं। हाल ही में कुछ महीनों पहले जोमैटो का आईपीओ आया था, जिसमें निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिला। वहीं अब आने वाले समय में भी कई बड़े आईपीओ लॉन्च होने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए ये समय काफी फायदेमंद होने वाला है। बीते कुछ महीनों में आए आईपीओ में निवेश करके कई लोगों ने बड़ा मुनाफा कमाया है। वहीं आने वाले समय में कई बड़ी कंपनियां देश में अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। ऐसे में उन कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में पैसों को निवेश करके आप एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने के बाद आपको एक अच्छा प्रॉफिट मिलने की पूरी संभावना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आने वाले उन बड़े आईपीओ के बारे में, जिनमें निवेश करके आप मालामाल हो सकते हैं। 

upcoming IPO's Mobikwik IPO Paytm IPO Policy Bazar IPO Fino payment bank IPO you can earn lot's of money after investing in these IPO's
निवेश - फोटो : pixabay

फिनो पेमेंट बैंक IPO

आईपीओ लॉन्च करने में एक बड़ा नाम फिनो पेमेंट बैंक का है, जिसकी बिडिंग डेट कल से यानी 29 अक्तूबर से शुरू हो रही है। वहीं बिडिंग डेट बंद होने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। अगर आप निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आईपीओ में इन्वेस्ट करके अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस कंपनी का पूरा नाम फाइनेंशियल इनक्लूजन नेटवर्क एंड ऑपरेशन्स है।

upcoming IPO's Mobikwik IPO Paytm IPO Policy Bazar IPO Fino payment bank IPO you can earn lot's of money after investing in these IPO's
निवेश - फोटो : pixabay

मोबिक्विक IPO

आने वाले समय में जल्द ही मोबिक्विक भी अपना आईपीओ लाने वाली है। डिजिटल पेमेंट की सर्विस देने वाली ये कंपनी जल्द ही आईपीओ लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसकी बिडिंग डेट के बारे में अभी बताया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming IPO's Mobikwik IPO Paytm IPO Policy Bazar IPO Fino payment bank IPO you can earn lot's of money after investing in these IPO's
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पेटीएम IPO

वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का नाम देश की अग्रणी इकोसिस्टम कंपनी में शुमार होता है। देश भर के करोड़ों लोग इस कंपनी की सर्विस का लाभ उठा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम एप इसी कंपनी का है, जो कि डिजिटल पेमेंटिंग सर्विस ऑफर करती है। ऐसे में पेटीएम अपना आईपीओ लाने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस आईपीओ की बिडिंग डेट 8 नवंबर 2021 से शुरु होने जा रही है, जो कि 10 नवंबर को खत्म होगी। इसमें निवेश करके आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
upcoming IPO's Mobikwik IPO Paytm IPO Policy Bazar IPO Fino payment bank IPO you can earn lot's of money after investing in these IPO's
रुपये - फोटो : pixabay

पॉलिसी बाजार आईपीओ

पॉलिसी बाजार भी अपना आईपीओ लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। इसकी बिडिंग डेट 1 नवंबर 2021 से 3 नवंबर 2021 के बीच की है। पॉलिसी बाजार के आईपीओ में निवेश करके आप अच्छा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed