फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: दिवाली पर शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना उठानी पड़ सकती हैं बड़ी दिक्कतें

Thu, 28 Oct 2021 12:46 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Online shopping Tips for Diwali Sale keep these things in mind during Diwali sale otherwise you will face big problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर बंपर खरीदारी होने वाली है। लोग तरह तरह की चीजों को ऑनलाइन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस शुभ अवसर पर कुछ खरीदने का जा रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ बातें बताने वाले हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो सकता है। दिवाली और धनतेरस के अवसर पर बड़ी ई कॉमर्स वेबसाइटें बंपर ऑफर्स निकालती हैं। ऐसे में ऑनलाइन चीजों खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। कई साइबर फ्रॉड करने वालों की निगाहें आप पर टिकी होती हैं। ऐसे में हर एक कदम पर सावधान रहना जरूरी है। नहीं तो आप भी ऑनलाइन ठगी का शिकार बन सकते हैं। इसी कड़ी में आइए उन बातों को जानते हैं, जिनका शॉपिंग के समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Online shopping Tips for Diwali Sale keep these things in mind during Diwali sale otherwise you will face big problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिवाली के अवसर पर ई कॉमर्स वेबसाइटें कई बड़े ऑफर्स अपने ग्राहकों को लिए लेकर आती हैं। इस वजह से इन प्लेटफॉर्म्स पर खूब खरीदारी होती हैै। वहीं दूसरी तरफ इस विशेष मौके का फायदा साइबर फ्रॉड करने वाले लोग भी उठाते हैं।

Online shopping Tips for Diwali Sale keep these things in mind during Diwali sale otherwise you will face big problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

कई मर्तबा ऐसी फिशिंग लिंक्स हमारे फोन पर आती हैं, जिनमें महंगी-महंगी चीजों को काफी कम दामों पर दिखाया जाता है। ऐसे में कई लोग लालच में आकर उन पर क्लिक कर देते हैं। इस कारण उनको काफी नुकसान उठाना पड़ता। आपको कभी भी इन फिशिंग लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Online shopping Tips for Diwali Sale keep these things in mind during Diwali sale otherwise you will face big problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

लिंक खोलने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वेबसाइट के शुरुआत में Https:// जरूर लिखा हो। वहीं अगर वेबसाइट के शुरुआत में Http:// लिखा हुआ है, तो उस पर क्लिक ना करें।  हमेशा विश्वसनीय ई कॉमर्स वेबसाइटों से ही खरीदारी करें। ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त एंटी वायरस का फायरवॉल हमेशा ऑन रखें। 

विज्ञापन
Online shopping Tips for Diwali Sale keep these things in mind during Diwali sale otherwise you will face big problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

किसी भी प्रकार की जरूरी जानकारी ऑनलाइन किसी को ना दें। अपने पासवर्ड को समय समय पर बदलते रहें, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पेमेंट आदि से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी को ना दें।  फिशिंग लिंक्स को अपने डिवाइस में ओपन करने से बचें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed