फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिप्स: अमीर बनने के लिए इन चार बातों का रखें खास ध्यान, जिंदगी में नहीं होगी दिक्कतें

Fri, 26 Nov 2021 04:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Nov 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
tips for how to become rich
अमीर बनने के टिप्स - फोटो : iStock

हर व्यक्ति चाहता है कि वो जल्द से जल्द अमीर बन जाए। फिर चाहे वो बेरोजगार आदमी हो या फिर नौकरी पेशे वाला आदमी। हर कोई अमीर बनने के बारे में ही सोचता रहता है। लेकिन आज के दौर में अमीर बनना कितना कठिन है, ये हर कोई जानता है। ऐसे में कहीं से बड़ी लॉटरी लग जाए, तो ही ये सपना सच हो सकता है क्योंकि इसके बिना अमीर बनना तो दूर की बात नजर आती है। लेकिन फिर भी आपको हार नहीं माननी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपको सीमित आमदनी में अमीर बनना है, तो आपको सही दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत होती है। आप जब सही दिशा की तरफ आगे बढ़ेंगे, तो फिर आप अमीर भी बन सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं, जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए।

tips for how to become rich
अमीर बनने के टिप्स - फोटो : iStock

ज्यादा बचाना शुरू करें

  • जीवन में अमीर बनने का सबसे पहला मंत्र है कि हर किसी को ज्यादा बचाना चाहिए। कहा जाता है कि अपनी आय का कम से कम 30 फीसदी हिस्से को हर महीने सेव करना चाहिए। ऐसा करने से आप अमीर बनने की तरफ पहला कदम बढ़ा सकते हैं। ज्यादा बचाने के लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना पड़ता है।
tips for how to become rich
अमीर बनने के टिप्स - फोटो : iStock

कम खर्च करें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो काफी खर्चीले होते हैं, ऐसे में तो आप अमीर नहीं बन सकते। आपको खर्चा अपनी इनकम देखकर करना चाहिए। उन्हीं चीजों में पैसा खर्च करें, जिनकी आपको काफी ज्यादा जरूरत है। जब आप कम खर्च करेंगे, तभी आप सही राह पर आगे बढ़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for how to become rich
अमीर बनने के टिप्स - फोटो : pixabay

निवेश समझदारी भरा हो

  • लोग अपने पैसों को निवेश तो करते हैं, लेकिन वो कई बार ऐसी जगह पर निवेश कर देते हैं जहां रिटर्न कम आता है या फिर उनका पैसा तक डूब जाता है। इसलिए निवेश करते समय हमेशा तीन बातों का ध्यान रखें कि, निवेश सही जगह करें, ज्यादा रिटर्न के कारण गलत जगह पैसा न लगाएं और लंबे समय के लिए पैसों को रखने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
tips for how to become rich
अमीर बनने के टिप्स - फोटो : pixabay

बचत का उपयोग दूसरे कामों में नहीं

  • कई बार ये देखने को मिलता है कि लोग पैसे बचा तो लेते हैं, लेकिन उन बचाएं हुए पैसों को किसी दूसरे कामों में इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भी आप पैसा बचाकर अमीर बनने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed