Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Due to the increasing cost of raw materials chicken and eggs piece may become costlier

ठंड के साथ बढ़ेंगी चिकन-अंडे की कीमतें?: पोल्ट्री उद्योग ने जताई आशंका, जानिए कितने बढ़ सकते हैं दाम

Sat, 28 Nov 2026 04:42 AM IST
अमन मौर्या बोनस डेस्क
बोनस डेस्क Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 28 Nov 2026 04:42 AM IST
सार

सर्दियों में चिकन और अंडों की बढ़ती मांग के बीच पोल्ट्री कारोबार पर लागत का दबाव गहराता दिख रहा है। मक्का और सोयाबीन की महंगी आपूर्ति से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं की जेब और पोल्ट्री कारोबार, दोनों पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Due to the increasing cost of raw materials chicken and eggs piece may become costlier
सर्दियों में महंगा होगा चिकन-अंडा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियों के मौसम में जब अंडे और चिकन की खपत अपने चरम पर होती है, ठीक उसी वक्त आम आदमी की थाली का बजट बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। कृषि कमोडिटी शोध संस्था आईग्रेन इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस बार सर्दियों में चिकन और अंडा खाना महंगा हो सकता है। उद्योग संगठन ऑल इंडिया पोल्ट्री ब्रीडर्स एसोसिएशन ने आशंका जताई है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते खुदरा बाजार में चिकन 40 से 50 रुपये प्रति किलो और अंडे 3 से 4 रुपये प्रति नग तक महंगे हो सकते हैं।
विज्ञापन


क्यों महंगा होगा चिकन और अंडाः पोल्ट्री उत्पादों की कीमतों में संभावित उछाल के पीछे सबसे बड़ा कारण मुर्गियों के दाने यानी पोल्ट्री फीड का महंगा होना है, जिसमें मक्के और सोयाबीन प्रमुख घटक होते हैं। पोल्ट्री फीड की कीमत लगभग 15,000 रुपये प्रति टन बढ़ गई है, जिससे पोल्ट्री किसानों की उत्पादन लागत सीधे तौर पर ऊपर चली गई है।
विज्ञापन


सोयाबीन और मक्के की जमाखोरी का आरोप: एसोसिएशन का आरोप है कि बाजार में मक्का और सोयाबीन की जमाखोरी कर कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है, जिससे दाना मिलों और फार्म संचालकों को ऊंचे दामों पर कच्चा माल खरीदना पड़ रहा है। ऊंची लागत के दबाव में फीड प्लांटों की उत्पादन व मांग गति 15 से 20 फीसदी घट गई है, जबकि देश भर में करीब 20 से 25 फीसदी पोल्ट्री फार्म बंद हो चुके हैं या बंद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्के का रकबा घटा
एक तरफ बाजार में मक्के की कीमतें और उपलब्धता चिंता बढ़ा रही हैं, तो दूसरी तरफ रबी सीजन में मक्के की बुआई भी पिछले साल के मुकाबले थोड़ी धीमी है। 26 नवंबर 2026 के रबी फसल बुआई अद्यतन के अनुसार, 20 नवंबर 2026 तक देश में रबी मक्के का कुल रकबा 5 लाख  हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.11 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 2.15 फीसदी कम है। विश्लेषण के मुताबिक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में रबी मक्के के रकबे में कमी आई है, जबकि मध्य प्रदेश और कर्नाटक में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed