फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्चों को सोचकर हैं परेशान? तो ये रहे पैसे जुटाने के चार आसान तरीके

Fri, 26 Nov 2021 02:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Nov 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
four good investment options for child investment plan for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बच्चे माता-पिता के जीवन में अहम स्थान रखते हैं। जब एक कपल शादी के बंधन में बंधता है, तो इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। लेकिन जब उनके जीवन में बच्चे आते हैं और वो माता-पिता बनते हैं, तो उनका पूरा ध्यान अपने बच्चों पर चला जाता है। बच्चे का पालन-पोषण हो या फिर उनकी पढ़ाई-लिखाई। माता-पिता इसके लिए हर एक वो काम करते हैं, जो जरूरी होता है। वहीं, पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर बड़े आदमी बने और खूब तरक्की करें। लेकिन कहीं न कहीं उनके मन में ये डर जरूर सताता है कि आखिर उनकी पढ़ाई ठीक तरह से हो पाएगी या नहीं, उनकी शादी में पैसों की वजह से कोई दिक्कत तो नहीं आएगी। ऐसे कई सवालों के जवाब हम आपको देने जा रहे हैं। दरअसल, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनके जरिए आप अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक के लिए फंड जुटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

four good investment options for child investment plan for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सुकन्या समृद्धि योजना है सही

  • सुकन्या समृद्धि योजना में शून्य से 10 साल तक की लड़की के नाम पर माता-पिता या फिर कानूनी अभिभावक बैंक खाता खुलवा सकते हैं। इस खाते में आप हर साल 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं, जिस पर मौजूदा समय में 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। आपको इसमें निवेश बच्ची के 15 साल के होने तक करना है, और लड़की के 21 साल होने पर या बच्ची की शादी होने पर ये स्कीम परिपक्व हो जाती है।
four good investment options for child investment plan for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पीपीएफ चुन सकते हैं

  • इसमें बच्चे के माता-पिता या कानूनी अभिभवाक बच्चे का खाता 500 रुपये से खुलवा सकते हैं, जिस पर मौजूदा समय में 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इसमें आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 15 साल तक निवेश करने के बाद, इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे भी बढ़वाया जा सकता है। इस पर अच्छा खासा आप ब्याज पा सकते हैं और वो भी एक अच्छे अमाउंट के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
four good investment options for child investment plan for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फिक्स्ड डिपॉजिट्स करवा सकते हैं

  • आप अपने बच्चों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट्स यानी एफडी करवा सकते हैं। आप अपने बच्चे के लिए न्यूयतम एक हजार रुपये से लेकर बाकी जितना मन चाहे, उतने पैसों की एफडी करवा सकते हैं। इस पर आपको अच्छा ब्याज मिलता है और एक साथ पैसा मिलने के कारण आप इसका सही इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
four good investment options for child investment plan for children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

म्यूचुअल फंड्स भी करवाते हैं लोग

  • आप अपने बच्चों के नाम पर म्यूचुअल फंड्स भी करवा सकते हैं। हालांकि, ये बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसलिए अपनी समझदारी के हिसाब से ही इसे चुनें। इसमें एक छोटे से अमाउंट के साथ निवेश किया जा सकता है, और एक अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed