फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan Tips: लेने जा रहे हैं किसी भी तरह का लोन, तो इन चार बातों का ध्यान रखकर झंझट से बचा सकते हैं खुद को

Tue, 07 Dec 2021 10:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Dec 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
tips for bank loan four important things to know before taking a loan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लोग अपने जीवन में काम करते हैं, दिन-रात मेहनत करते हैं और तब कहीं जाकर वो पैसे कमा पाते हैं। इन पैसों से वो अपना घर चलाते हैं, अपने परिवार की देखरेख करते हैं और अगर कुछ बचता है तो अपने आने वाले भविष्य के लिए भी बचाते हैं। लेकिन इस महंगाई भरे दौर में इस आमदनी से अपना गुजारा करना या कोई ऐसा काम करना जो जरूरी है, वो करना बेहद ही मुश्किल नजर आता है। इसलिए लोग बैंक की तरफ जाते हैं और लोन लेते हैं। कोई शादी के लिए लोन लेता है, तो कोई घर के लिए, कोई अपनी पढ़ाई के लिए और कोई अपने बिजनेस के लिए आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोन लेने के बाद सबसे ज्यादा जिम्मेदारी हो जाती है? वहीं, लोन लेने से पहले कुछ बातों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है, जिसके बारे में अक्सर लोग सोचते तक नहीं हैं। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं...

tips for bank loan four important things to know before taking a loan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

स्कीम को अच्छी तरह से समझें

  • ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक कई तरह की लोन स्कीम लेकर आता रहता है, ताकि लोग उनसे लोन ले सके। लेकिन यहां सबसे जरूरी है कि आपको स्कीम को ठीक ढंग से समझना चाहिए। कई बार स्कीम के चक्कर में आप लोन तो ले लेते हैं, लेकिन बाद में इसे चुकाने में काफी दिक्कतें होती हैं।
tips for bank loan four important things to know before taking a loan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्याज पर ध्यान दें

  • लोन मिल जाना बड़ी बात नहीं है, बल्कि बैंक आपको दिए जाने वाले लोन पर आपसे कितना ब्याज वसूल रहा है, इस बात का ध्यान देना बेहद जरूरी है। कई बैंक या लोन कंपनियां लोगों को थोड़ा लोन देकर ज्यादा ब्याज वसूलती हैं। इसलिए सिर्फ लोन के पैसे पर ही नहीं, ब्याज पर भी ध्यान दें क्योंकि ये आपकी ही जेब से निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for bank loan four important things to know before taking a loan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ईएमआई के लिए पैसे अलग रखते रहें

  • जरूरी है कि आप अपनी लोन की ईएमआई समय पर भरें। जब ईएमआई देने में देरी हो जाए, तो बैंक आपसे पेनल्टी के साथ उस पर ब्याज भी लेता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो आपको ईएमआई के लिए पहले से कुछ पैसे अलग रख लेने चाहिए। ताकि आपके बुरे वक्त में ये आपका साथ दे सके।
विज्ञापन
tips for bank loan four important things to know before taking a loan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा का लाभ उठाएं

  • अगर आपने किसी बैंक से लोन लिया है, और इस बीच या लोन लेने के थोड़े समय बाद आपके पास कहीं से पैसे आ जाएं। तो ऐसे में आपको बैलेंस ट्रांसफर का लाभ उठाना चाहिए। इसमें आपको अपना आउटस्टैंडिंग अमाउंट यानी बचा हुआ पैसा लगभग 3 प्रतिशत ब्याज के साथ ही भरना पड़ता है, और आप अतिरिक्त ब्याज देने से बच जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed