कोरोना महामारी से न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के और देशों को भारी क्षति हुई है। लाखों की संख्या में लोगों की जान चली गई, जिसको ध्यान में रखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों ने 10 जुलाई 2020 को कोरोना कवच इंश्योरेंस की शुरुआत की थी। जिसके तहत कोरोना से ग्रस्ति लोगों के उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक बीमा कवर मुहैया कराया जाएगा। इस पॉलिसी के अंतर्गत अगर आप कोरोना से ग्रस्ति हैं, तो आपको इसके इलाज में काफी मदद मिलती है। हाल के कुछ समय में भले ही कोरोना संक्रमण की दर कम हो गई है, मगर इसका खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। हाल ही में कोरोना का एक नया वैरिएंट भी संज्ञान में आया है, जो डेल्टा वैरिएंट से काफी ज्यादा खतरनाक है। इसका नाम ओमिक्रॉन रखा गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानी IRDA ने हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को 31 मार्च 2022 तक नई कोरोना कवच पॉलिसी को बेचने और पुराने वाले को रिन्यू करने का आदेश दिया है। तो चलिए आपको कोरोना कवच के बारे में विस्तार से बताते हैं...
{"_id":"61adfb38a8e3200754256b22","slug":"what-is-corona-kavach-policy-online-and-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Kavach Policy: कोरोना काल में मिल सकता है पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर, ये रहे इसके फायदे","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Corona Kavach Policy: कोरोना काल में मिल सकता है पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर, ये रहे इसके फायदे
Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना कवच पॉलिसी के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना कवच पॉलिसी के फायदे
- फोटो : istock
क्या है ये पॉलिसी और कैसे करती है काम?
- कोरोना कवच पॉलिसी सिर्फ और सिर्फ कोरोना होने पर ही कवर देती है। इसका इस्तेमाल आप कोरोना के इलाज में आने वाले खर्च के लिए कर सकते हैं। कोरोना कवच जनरल हेल्थ कवर से काफी अलग है क्योंकि इसमें सिर्फ कोरोना का ही इलाज करा सकते हैं। जबकि जनरल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में आपको सभी बीमारियों का कवर मिलता है। साथ ही कोरोना कवच का जो प्रीमियम होता है, वो जनरल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से काफी कम होता है।
कोरोना कवच पॉलिसी के फायदे
- फोटो : istock
मिलेंगे ये लाभ
- कोरोना कवच खासतौर पर कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसमें संक्रमित व्यक्ति को बेड का चार्ज, नर्सिंग चार्ज, ब्लड टेस्ट, पीपीई किट, ऑक्सीजन, आईसीयू और डॉक्टर की कंसल्टेशन फीस आदि का मुफ्त कवर दिया जाता है। ये सभी खर्च आपकी इस एक पॉलिसी में कवर हो जाएगा। इसके अलावा अस्पातल से डिस्चार्ज होने के बाद भी अगले 30 दिनों का मेडिकल खर्च भी इस पॉलिसी में शामिल है। साथ ही मरीज का इलाज घर से ही कराने पर आपको 14 दिनों की देख-रेख के साथ ही दवाइयों का खर्च भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कवच पॉलिसी के फायदे
- फोटो : iStock
मिलेंगे 5 लाख रुपये तक, इतनी होती है अवधि
- बात अगर इस पॉलिसी में मिलने वाली रकम की करें, तो कोरोना कवच नाम की इस पॉलिसी में आपको 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है, जिसके लिए इंश्योरेंस की रकम 50 हजार से लेकर 5 लाख तक की हो सकती है। वहीं, इसकी समय सीमा साढ़े तीन महीने से लेकर 6 और 9 महीने तक हो सकती है। कोरोना कवच एक शॉर्ट टर्म पॉलिसी है, इस पॉलिसी का लाभ 18 साल से लेकर 65 साल तक के लोग उठा सकते हैं। इस पॉलिसी के प्रीमियम के तौर पर आपको अपने प्लान के अनुसार 500 से 6 हजार रुपये तक देने पड़ते हैं, जिस पर जीएसटी भी लगता है।
विज्ञापन
कोरोना कवच पॉलिसी के फायदे
- फोटो : istock
आयुर्वेदिक उपचार भी शामिल
- यही नहीं, इस कवच पॉलिसी में मरीज के आयुर्वेदिक उपचार में भी लगने वाले खर्चों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही आपको अस्पताल जाने और यहां से घर ले जाने के लिए एंबुलेंस का खर्चा भी इस पॉलिसी से मिलता है। इसके लिए पॉलिसी के नियम और शर्तों के अनुसार आपको कम से कम 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा, ये जरूरी है।