आज हम आपको एक खास बचत योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने पर बैंक एफडी से भी ज्यादा का रिटर्न मिलेगा। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस योजना को खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। 60 वर्ष या उससे ऊपर का कोई भी वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है। भारत में ज्यादातर लोग अपने पैसों की एफडी करवा लेते हैं या उसे यूं ही अपने बचत खाते में पड़े रहने देते हैं। आज के दौर में मुद्रास्फीति जिस तेजी से बढ़ रही है। वह आपके बचत के पैसों के मूल्य को धीरे-धीरे एक दीमक की भांति कम कर रही है। ऐसे में आपको योजनाबद्ध ढंग से निवेश करना चाहिए, ताकि आपके पैसों पर अच्छा खासा रिटर्न मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने पर बैंक एफडी से भी ज्यादा का इंटरेस्ट रेट मिलेगा।
Senior Citizen Saving Scheme: वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये स्कीम है काफी खास, निवेश करने पर मिलेगा एफडी से ज्यादा रिटर्न
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन