फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI vs Post office FD rate: एसबीआई या पोस्ट ऑफिस एफडी? यहां जानें है किससे मिलेगा ज्यादा फायदा

Tue, 28 Dec 2021 04:07 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 28 Dec 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
SBI vs Post office FD rate Where to get more benefit on Fixed Deposit
SBI vs Post office FD rate (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कभी भी किसी तरह के आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े, इसके लिए लोग अच्छे निवेश की ओर रुख करते हैं। ऐसे में ये फैसला लेना बेहद संवेदनशील होता है कि बाजार में मौजूद तरह तरह की निवेश योजनाओं में कौन सी योजना का चुनाव किया जाए, जिसमें रिटर्न की गारंटी मिलती हो। हालांकि, इसके लिए एफडी को ही सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसी के चलते बिल्कुल भी रिस्क सहन न करने वाले लोगों का भरोसा आज भी एफडी है। देश में कई छोटे-बड़े, निजी और सरकारी बैंक एफडी करने की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की सुविधा देता है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बैंक और पोस्ट ऑफिस की एफडी में क्या अंतर होता है, और इसमें से किसका चुनाव करना सही साबित होगा? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि बैंक या पोस्ट ऑफिस में से आपको कहां पर ज्यादा फायदा मिलेगा?

SBI vs Post office FD rate Where to get more benefit on Fixed Deposit
SBI vs Post office FD rate (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 

  • पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम की बात करें तो यहां पर आपको एक साल से लेकर पांच साल तक की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा मिलती है। यहां पर भी आप बैंक एफडी की तरह ही पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट की अवधि में गारंटीड रिटर्न कमा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि अलग अलग अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर आपको अलग अलग फीसदी पर ब्याज दर निलती है। 
SBI vs Post office FD rate Where to get more benefit on Fixed Deposit
SBI vs Post office FD rate (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
जैसे कि पोस्ट ऑफिस की नई FD दरें- 
  • एक साल के लिए 5.5%
  • दो साल के लिए 5.5%
  • तीन साल के लिए 5.5%
  • पांच साल के लिए 6.7%
विज्ञापन
विज्ञापन
SBI vs Post office FD rate Where to get more benefit on Fixed Deposit
SBI vs Post office FD rate (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

एसबीआई की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम

  • बैंकों कि एफडी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की बात करें तो ये, निवेशकों की आवश्यकता के आधार पर सात दिन से लेकर दस साल तक की अलग-अलग एफडी की पेशकश करता है। वहीं एसबीआई सामान्य लोगों को 2.9% से 5.4% के बीच एफडी की ब्याज दरें मुहैया कराता है। जबकि इन निवेशों पर एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अधिक देता है। इसके साथ ही एसबीआई ने कोरोना महामारी के दौरान गिरती दरों के बीच वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष एफडी योजना 'वी केयर' की शुरूआत की थी। जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनकी एफडी पर पांच साल व उससे अधिक की अवधि के लिए अतिरिक्त 30 बीपीएस ब्याज दर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
SBI vs Post office FD rate Where to get more benefit on Fixed Deposit
SBI vs Post office FD rate (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

दो करोड़ से कम की एसबीआई की नई एफडी दरें 

  • 7 दिन से 45 दिन के लिए  2.9%
  • 46 दिन से 179 दिन के लिए  3.9%
  • 180 दिन से 210 दिन के लिए 4.4%
  • 211 दिन से 1 वर्ष से कम के लिए 4.4%
  • 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम के लिए 5%
  • 2 साल से 3 साल से कम के लिए  5.1%
  • 3 साल से 5 साल से कम के लिए 5.3%
  • 5 साल और 10 साल तक के लिए  5.4%
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed