फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: इन छोटे बिजनेस को शुरू करने पर हर महीने होगी आपकी बंपर कमाई, जानें इनके बारे में सबकुछ

Mon, 13 Dec 2021 02:55 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn so much money by starting these businesses know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना महामारी आने के बाद देश भर में बड़े पैमाने पर लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भारत में व्यापक स्तर पर लगे लॉकडाउन के चलते कई लोगों का व्यापार चौपट हुआ, तो कई लोगों को अपने काम धंधों से हाथ धोना पड़ा। हालांकि स्थिति अब जरूर सामान्य हुई है, लेकिन कोरोना के दंश से देश अभी उबर नहीं पाया है। इस बीच कई ऐसे लोग भी हैं, जो अपनी नौकरी खोने के बाद किसी व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। इन बिजनेस आइडिया के साथ आप कम निवेश में एक अच्छा व्यापार खड़ा कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस तरह के व्यापार करके बंपर कमाई कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से -

Business Ideas you can earn so much money by starting these businesses know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

ब्यूटी पार्लर

अगर आप महिला हैं और एक नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रही हैं। ऐसे में आप ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर को शुरू करने में आपको ज्यादा पैसों को निवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं अगर आपका ये बिजनेस सफल  होता है, तो इसके जरिए आपकी हर महीने बंपर कमाई होगी।

Business Ideas you can earn so much money by starting these businesses know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि ब्यूटी पार्लर को खोलने से पहले आपको ब्यूटीशियन का कोर्स करना होगा। ब्यूटी से जुड़े सभी कामों को अच्छे से सीखकर आप इस बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn so much money by starting these businesses know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मोबाइल रिपेयरिंग शॉप

अगर आप तकनीक से जुड़े कौशल में माहिर हैं, तो आप अपने घर के आस-पास मोबाइल रिपेयरिंग शॉप को खोल सकते हैं। आज के समय देशभर में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। इस कारण कई लोगों को अक्सर स्मार्टफोन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप खोलना एक बेहतर बिजनेस आइडिया है।

विज्ञापन
Business Ideas you can earn so much money by starting these businesses know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

रेस्टोरेंट

आप रेस्टोरेंट का बिजनेस खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको खाना बनाने की कला में माहिर होना होगा। अगर आपका ये बिजनेस सही चलता है, तो आप इसके जरिए हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed