{"_id":"61e3e16c04dead72250f1559","slug":"online-money-transfer-in-wrong-bank-account-refund-complete-process-step-by-step-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Money Transfer Refund: गलत बैंक में पैसा हो गया है ट्रांसफर, तो बिना घबराए करें ये काम, तुरंत मिलेगा रिफंड","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Money Transfer Refund: गलत बैंक में पैसा हो गया है ट्रांसफर, तो बिना घबराए करें ये काम, तुरंत मिलेगा रिफंड
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 16 Jan 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गलत बैंक खाता मनी ट्रांसफर रिफंड प्रक्रिया हिंदी में
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के इस डिजिटल युग में हमारे कई काम आसान बन गए हैं। तकनीक के विकास ने हमारी लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। पहले जहां छोटे=छोटे काम को करने में हमारा काफी समय बर्बाद होता था। अब इंटरनेट के जरिए हमारा वही काम मिनटों में हो जाता है। डिजिटलीकरण के इस दौर में लोग लेन-देन भी ऑनलाइन करने लगे हैं। आज बड़े पैमाने पर लोग एक दूसरे को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर जल्दबाजी में लोग मनी ट्रांसफर करते वक्त गलत खाते में पैसों को ट्रांसफर कर देते हैं। इसके बाद कई लोग घबरा जाते हैं और अपने पैसों को दोबारा पाने के लिए तमाम विकल्पों की खोज करते हैं। अगर आपका पैसा भी किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो गया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने पैसों का दोबारा रिफंड पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में विस्तार से -
2 of 5
गलत बैंक खाता मनी ट्रांसफर रिफंड प्रक्रिया हिंदी में
- फोटो : iStock
अगर गलती से आपके पैसे किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो गए हैं, तो इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। आपको अपने बैंक ब्रांच में विजिट करना होगा। वहां जाकर आप बैंक मैनेजर से बात करें।
3 of 5
गलत बैंक खाता मनी ट्रांसफर रिफंड प्रक्रिया हिंदी में
- फोटो : iStock
इस दौरान आपको बैंक को ये सबूत देना होगा कि आपने गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसों को ट्रांसफर कर दिया है। अगर आपका पैसा उसी बैंक ब्रांच के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुआ हैं, जिसमें आपका भी खाता है। इस स्थिति में बैंक मध्यस्थता करेगा और उस व्यक्ति को एक मेल भेजा जाएगा, जिसके पास आपका पैसा गलती से ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गलत बैंक खाता मनी ट्रांसफर रिफंड प्रक्रिया हिंदी में
- फोटो : pixabay
उस व्यक्ति की अनुमति के बाद आपके पैसों को 7 दिनों के भीतर आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वहीं अगर आपने अपने पैसे को गलती से किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर दिया है। इस स्थिति में आपको उस बैंक के अधिकारियों से अपनी समस्या को बताना होगा। इसके बाद आपके पैसों को व्यक्ति की अनुमति लेकर ट्रांसफर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
गलत बैंक खाता मनी ट्रांसफर रिफंड प्रक्रिया हिंदी में
- फोटो : pixabay
अगर संबंधित व्यक्ति आपके पैसों को लौटाने से मना कर देता है, तो इस स्थिति में आपको उसके ऊपर एफआईआर रजिस्टर करानी होगी। इसके बाद उस व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी। जांच के बाद आपके पैसों को आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।