देश की बेटियों को शिक्षा देने, जागरूक करने और सशक्त बनाने के लिए केंद्र और सकरार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार के अलावा बेटियों के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं। जैसे- लाडली योजना, कन्या सुमंगलम योजना, भाग्य लक्ष्मी योजना, या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना। इनमें से एक है लाडली योजना। ये राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक खास योजना है। लेकिन इसमें लोगों को थोड़ा सा कंफ्यूजन हो जाता है, क्योंकि तीन अलग राज्यों में बेटियों के लिए एक ही नाम से ये योजना चल रही है। हालांकि आज हम दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली योजना के बारे में बात करेंगे। तो चलिए आज जानते हैं इस योजना के बारे में खास बातें। साथ ही ये भी जानेंगे कि कौन लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी...
{"_id":"61f7cbe8264a51171a20d2dc","slug":"ladli-yojana-benefits-what-is-ladli-yojana-know-all-details-about-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ladli Yojana: आपकी बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा उठाएगी सरकार, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ladli Yojana: आपकी बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा उठाएगी सरकार, बस करना होगा ये काम
Mon, 31 Jan 2022 05:50 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 31 Jan 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठाती है सरकार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठाती है सरकार
- फोटो : iStock
किन लोगों को मिलता है लाडली योजना का लाभ?
- लाडली योजना का लाभ दिल्ली के किसी भी अस्पताल में जन्मी बच्ची को दिया जाता है। दिल्ली के अस्पताल में जन्मी बच्ची के नाम से सरकार ग्यारह हजार रुपये और घर में जन्मी बच्ची के नाम पर दस हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देती है।
लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठाती है सरकार
- फोटो : pixabay
बच्ची के खाते में भेजे जाते हैं पैसे
- ये रकम बच्ची के नाम से खोले गए खाते में ट्रांसफर की जाती है। सबसे खास बात ये है कि परिवार का कोई अन्य सदस्य इस पैसे को नहीं निकाल सकता है।इस रकम को बच्ची 18 साल के बाद खुद निकाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठाती है सरकार
- फोटो : Pixabay
पढ़ाई के लिए अलग से मदद करती है सरकार
- इसके अलावा पढ़ाई के दौरान बच्चियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। जो इस प्रकार है-
- पहली कक्षा में एडमिशन के लिए पांच हजार रुपये
- कक्षा 6 एडमिशन- पांच हजार रुपये
- कक्षा 9 एडमिशन- पांच हजार रुपये
- कक्षा 10 एडमिशन- पांच हजार रुपये
- कक्षा 12 एडमिशन- पांच हजार रुपये
विज्ञापन
लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्च उठाती है सरकार
- फोटो : pixabay
- सबसे जरूरी बात ये है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्ची का जन्म दिल्ली में हुआ हो और उसके माता पिता की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम हो। इसके अलावा एक परिवार की केवल दो बच्चियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।